Saturday, February 14, 2026

NIA Raid: जिहाद के नाम पर बहकाने वालों पर NIA का एक्शन, भोपाल-झालवाड़ में 5 जगह मारी रेड

NIA raids in Bhopal-Jhalwar: इस्लाम के नाम पर युवाओं को गुमराह कर उनको आंतकी बनाने के मामले में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के बाद अब प्रदेश में हिज्ब-उत-तहरीर (हट) के नाम से आंतकी संगठन सक्रिय हो गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से संबंध रखने वालों कुछ लोगों के ठिकानों पर रेड की है।

एनआईए ने यह रेड भोपाल (मध्य प्रदेश) में 3 और झालावाड़ (राजस्थान) में दो जगहों पर की है। टीम को झालावाड़ से कुछ डिजिटल डिवाइस मिले हैं, जिन्हें रिकवर कर जांच एफएसएल से कराई जाएगी।

झालावाड़ में काजी चौक स्थित एक घर और जामा मस्जिद के पास एक दुकान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस जब्त किए और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

करीब 7 घंटे चली NIA की रेड

एनआईए के पास इनपुट था की भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में कुछ जगहों पर रहने वाले लोग इस संगठन के सम्पर्क में हैं। इनपुट यहां तक था की ये लोग कई समय से निरंतर इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हुए हैं।

इसके बाद एनआईए की टीम ने इनपुट के आधार पर शनिवार सुबह से रेड करना शुरू किया। एमपी और राजस्थान में सुबह करीब 4 बजे से शुरू हुई रेड 11 बजे समाप्त हुई।

इस दौरान एनआईए की टीम को झालावाड़ के दो पॉइंटों से डिजिटल डिवाइस मिली हैं। इसे एफएसएल को भेज कर डाटा रिकवर किया जाएगा। इसके बाद लाइन ऑफ एक्शन टीम बताएगा।

जिहाद के नाम से बरगला रहे युवाओं को

एनआईए के दलों ने झालावाड़ में हट से जुड़े संदिग्ध आतंकी के काजी चौक स्थित घर और जामा मस्जिद के पास दुकान पर दबिश दी। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी एनआईए के साथ थी।

एनआईए का कहना है कि हिज्ब-उत-तहरीर (हट) आतंकी संगठन है, जिसे केंद्र सरकार ने भी आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। गृह मंत्रालय ने इस पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि यह संगठन इस्लाम और जिहाद के नाम पर युवाओं बहका कर न केवल अपने जाल में फांस रहा है, बल्कि उनको आंतकी भी बना रहा है।

हट की आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए ही इसपरर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसे देश में अराजकता फैलाने के लिए विदशों से फंडिग दी जाती है।

पहले सिमी था सक्रिय अब हट से जुड़े तार

देश में अराजकता फैलाने की कोशिश में प्रदेश में इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) ने भी डांग इलाके में बाकायदा हथियार चालने का प्रशिक्षण देने के लिए शूटिंग रेंज तक बना लिए थे।

सिमी के सरगना सफदर नागौरी के गिरफ्तार होने के बाद हथियार चलाने के लिए प्रदेश के डांग क्षेत्र के इन ट्रेनिंग सेंटरर्स का भी खुलासा हुआ था।

सिमी के कर्ताधार्ताओं की गिरफ्तारी के बाद अब प्रदेश में हिज्ब-उत-तहरीर (हट) ने अपना जाल फैला रहा है, जिसकी पहली कड़ी झालावड़ में सामने आई।

एनआईए प्रदेश में झालावाड़ के अलावा अन्य जिलों में भी हट से जुड़े आतंकियों की जानकारी जुटा रही है।

आतंकी साजिद से मिली कई अहम जानकारी

भोपाल के अशोका गार्ड थाना क्षेत्र से एनआईए टीम ने दस दिन पहले हट से जुड़े आतंकी मोहसिन को गिरफ्तार किया था।

उससे पूछताछ से मिली जानकारियों के आधार पर ही झालावाड़ के मनोहरथाना इलाके से साजिद को भी गिरफ्तार किया गया। इनसे मिली जानकारियों के आधार पर ही शनिवार को भोपाल और झालावाड़ में दबिश दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article