Friday, March 13, 2026

Nagpur Riots: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड हिरासत में, हार के बाद मचाया बवाल

Nagpur Riots: नागपुर में अभी हाल ही में औरंगज़ेब की कब्र विवाद का विषय बन गयी और हिंसा भड़क गयी जिसमें कई लोग मारे गए तो कई घायल भी हैं। इन दंगों के पीछे भी मास्टरमाइंड छिपा था।

नागपुर में हुई हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान आखिरकार गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, फहीम ने भड़काऊ भाषण देकर सैकड़ों लोगों को हिंसा के लिए उकसाया। सूचना के मुताबिक फहीम संजय बाग कॉलोनी यशोधरा नगर का रहने वाला है। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया है। फहीम की उम्र 38 वर्ष है। फहीम 2024 में नितिन गडकरी की खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुका है।

51 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज

Nagpur Riots: इस मामले में 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, 19 आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और 500-600 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। हालात काबू में रखने के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और वर्दी फाड़ने की कोशिश की खबरें भी सामने आ रही हैं।

2024 में नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था लोकसभा चुनाव

Nagpur Riots: फहीम 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ चुका है। उसने अल्पसंखयक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) से टिकट लेकर नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद से वो राजनीती के काफी सक्रिय था और शहर में अपनी पकड़ बनाने कि कोशिश कर रहा था। लेकिन इसका कुछ फायदा उसे हुआ नहीं। वो महज 073 वोटों पर सिमट कर रह गया।

नागपुर दंगों की साजिश पहले से रची गयी थी

Nagpur Riots: पुलिस के मुताबिक नागपुर में हुए दंगों की घिनौनी साइश पहले से ही रची गयी थी। फहीम ने अल्पसंख्यक लोगों को बुलाकर भीड़ इकठ्ठा की। इसके बाद उसने भाषण देकर सुनियोजित तरीके से दंगे भड़काए।

औरंगज़ेब की कब्र का विवाद इन दंगों की वजह बनी। सोमवार को हुए इन दंगों ने हिंसक रूप ले लिया था। दो समुदायों के बीच रात दो बजे हुए पथराव ने कई लोगों की जान लेली। कुछ अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर गाड़ियों में आग लगा दी। इस विवाद में कई लोग मारे गए। पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगो को हिरासत में लेलिया है।

औरंगज़ेब कि कब्र बनी विवाद

Nagpur Riots: विक्की कौशल की “छावा” फिल्म अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुयी थी। फिर अभी देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में औरंगज़ेब की कब्र हटाने की बात कही थी। विवाद और गहरा हुआ जब समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने औरंगज़ेब को अच्छा शासक बताते हुए ये कहा कि “वो क्रूर नहीं था।”

उन्होनें कहा कि अबू फिल्मों में औरंगज़ेब कि गलत छवि पेश की जा रही है। और अब इसके बाद से ही औरंग के कब्र हटाने की मांग और तेज हो गयी है। कुछ दिन पहले ही विश्व हिन्दू परिषद् ने धमकी दी थी कि अगर औरंगज़ेब की कब्र सरकार नहीं हटाती है तो बाबरी जैसे हालात होंगे।

औरंगज़ेब को लेकर ये विवाद और गहरा गया तब समाजवादी पार्टी के नेता अबुआजमि ने कहा कि वो एक अच्छा शासक था, वो क्रूर नहीं था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article