मध्यप्रदेश में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है।
यहां द केरल स्टोरी फिल्म की तर्ज पर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल और नौकरी के झांसे में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराने और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाले एक हाईप्रोफाइल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
पुलिस ने इस गिरोह की मास्टरमाइंड अमरीन उर्फ माहिरा, उसकी बहन आफरीन और सहयोगी चंदन यादव को गिरफ्तार किया।
अमरीन के मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं, जिससे बड़े सेक्स रैकेट और धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
नौकरी के झांसे में फंसाई गईं पीड़िताएं
मामला तब उजागर हुआ जब छत्तीसगढ़ और भोपाल की दो पीड़ित युवतियां हिम्मत जुटाकर बागसेवनिया थाने पहुंची।
जांच में सामने आया कि गिरोह की सरगना अमरीन खान उर्फ माहिरा ऐशबाग की रहने वाली थी, लेकिन वर्तमान में सागर रॉयल विला में आलीशान जिंदगी जी रही थी।
अमरीन गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को निशाना बनाती थी। 30 साल की एक पीड़िता को उसने 10 हजार रुपए मासिक वेतन पर बेबीसिटर की नौकरी का लालच देकर अपने घर रखा।
वहीं छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन को उसकी भाभी संजना के जरिए फंसाया गया।
नशा करवाकर किया दुष्कर्म
मध्यप्रदेश में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पीड़िताओं ने बताया कि अमरीन के प्रेमी चंदन यादव ने पहले उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद अमरीन और उसके साथियों ने उन्हें डराकर भोपाल, अहमदाबाद और मुंबई के रईसजादों के सामने पेश किया।
पीड़िताओं को जबरन शराब पीने, एमडी ड्रग्स लेने और छोटी ड्रेस पहनकर पार्टियों में जाने के लिए मजबूर किया जाता था।
विरोध करने पर उन्हें बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
धर्मांतरण का बनाया दबाव
अरोपितों का मुख्य मकसद सिर्फ देह व्यापार नहीं बल्कि धर्मांतरण भी था। गिरोह का सदस्य चंदन यादव खुद हिंदू से मुस्लिम बन चुका था।
आरोपितों ने पीड़िताओं पर नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने और कुरान पढ़ने का दबाव डाला।
छत्तीसगढ़ की पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली संजना ने कहा कि मैं भी हिंदू से मुसलमान बनी हूं, कुछ नहीं होता और उसे धर्मांतरण के लिए उकसाया।
झुग्गी से आलीशान विला तक का सफर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित बहनें अमरीन और आफरीन पहले अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं।
लड़कियों की सप्लाई और अनैतिक कामों से हुई काली कमाई के दम पर उन्होंने पॉश इलाके में आलीशान विला और लग्जरी कारें हासिल कीं।
पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार बड़े शहरों और रईस लोगों से जुड़े हैं। बागसेवनिया पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के बाद की कार्रवाई
मध्यप्रदेश में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: बताया जा रहा है कि अभी तक अमरीन, आफरीन और चंदन की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें कोर्ट ने रिमांड पर भेजा है। वहीं अन्य सदस्य बिलाल, चानू और यासिर फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस जब्त किए गए मोबाइल फोन्स के डेटा की जांच कर रही है ताकि गिरोह की अन्य शिकार लड़कियों का पता लगाया जा सके और सभी अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश का धार भोजशाला विवाद: ASI रिपोर्ट ने खोले इतिहास के रहस्य, जानें क्या है सच?

