Tuesday, March 24, 2026

MOCK DRILL: पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में एक बार फिर होगी मॉक ड्रिल, पिछली मॉकड्रिल से पहले ऑपरेशन सिंदूर को दिया था अंजाम !

MOCK DRILL: पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में एक बार फिर मॉक ड्रिल होने जा रही है, इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी है।

देश में एक बार फिर से मॉक ड्रिल होने जा रही है। इस बार यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान से सटे चार राज्य: राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर में होगी।

MOCK DRILL: बता दें की पिछली बार मॉक ड्रिल से ठीक पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसमे पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए सेना के आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

7 मई को पाकिस्तान और भारत के बिच चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में मॉक ड्रिल की घोषणा की थी। इसी रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK यानि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

ऐसे में अब एक बार फिर से देश में मॉक ड्रिल होने जा रही है। वो भी उन राज्यों में जिनकी सीमा पाकिस्तान से लगती है।

गौरतलब है की भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3300 किलोमीटर लंबी सीमा है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से पाकिस्तान की सीमा लगती है. यहां मॉक ड्रिल होगी.

MOCK DRILL: पाकिस्तान ने इन राज्यों की सीमाओं से सटे इलाकों को बनाया था निशाना

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

MOCK DRILL: जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन्स को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया. ये हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था ।

ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे।

इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी. दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की वार्ता के स्तर पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की शुरुआत की गई, जिसके बाद सीजफायर की घोषणा की गई.

MOCK DRILL: शहबाज शरीफ ने कबूली हमले की बात

बाद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भी नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात को स्वीकार किया था. शरीफ ने यह बयान यौम-ए-तशाकुर (धन्यवाद) नामक भव्य समारोह में अपने भाषण के दौरान दिया था।

शरीफ ने कहा था, 9 और 10 मई की रात करीब 2:30 बजे सेना प्रमुख ने मुझे फोन कर बताया कि भारत ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए हम पर हमला किया है।

एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी और कुछ अन्य मिसाइलें अन्य इलाकों में गिरी हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article