Tuesday, January 27, 2026

Mathura: Youtube देखकर खुद ही कर लिया पेट का ऑपरेशन, अब मरने की नौबत

Mathura: मथुरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक शख्स ने इंटरनेट पर ही एनेस्थीसिया के इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड के बारे में जानकारी ली और फिर खुद ही अपना पेट काट डाला। वो ऑपरेशन का सामान खरीद कर लाया। फिर उसने घर पर ही पेट में दर्द वाली जगह पर सात सेंटीमीटर का चीरा लगा लिया। इसके बाद उसने पेट के अंदर हाथ लगाकर देखा की कुछ गड़बड़ तो नहीं।

यूट्यूब (Youtube) पर देख शख्स ने खुद ही पेट का ऑपरेशन कर दिया

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) में पेट दर्द के कारन परेशान एक शख्स ने खुद ही अपना ऑपरेशन कर डाला। इस युवक का मेडिकल क्षेत्र से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन फिर भी उसने ये तय किया कि वो अपने पेट दर्द का इलाज खुद करेगा। उसने ऑपरेशन के बारे में कुछ नहीं पता था इसलिए इसका तोड़ उसने यूट्यूब से निकाला। उसने यूट्यूब से ऑपरेशन करने सीखा और फिर खुद ही इसे आजमा भी लिया। और इसका नतीजा ये है कि अब उसककी जान पर बन आयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के उसकी जान बचायी।

Mathura: शख्स का नाम राजा वृन्दावन है और उनकी उम्र 32 साल है। वो BBA ग्रेजुएट है जो फिलहाल खेतीबाड़ी करता है। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, राजा ने कई बार डॉक्टर्स से अपने पेट दर्द का इलाज कराया था, लेकिन दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था। इसके बाद उसने यूट्यूब पर ऑपरेशन करना सीखा और खुद ही अपना इलाज करने का फैसला लिया।

Youtube पर देख सात सेंटीमीटर का कट लगाया

Mathura: राजा ने इंटरनेट पर ही एनेस्थीसिया के इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड्स जैसे उपकरणों के बारे में जानकारी ली और फिर वो इन्हें जाकर बाजार से खरीद लिया। सोचने वाली बात है कि आखिर वो मेडिकल था कौनसा जिसने राजा को ये सब चीजें देदी।

उसने घर पर ही पेट में दर्द वाली जगह पर सात सेंटीमीटर का कट लगाया। फिर उसने हाथ से पेट के अंदर ये देखने की कोशिश की कि उसके पेट में क्या गड़बड़ है जो उसे इतना दर्द होता है। जब उसके कुछ पल्ले नहीं पड़ा तो सुई-धागे से उसने खुद के पेट पर टांके लगा लिए। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालात बिगड़ गयी। उसने अपने भतीजे को इस बारे में जानकारी दी। भतीजा तुरंत उसे अस्पताल में लेकर गया जहां डॉक्टरों के उसकी जान बचायी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article