Saturday, February 14, 2026

Maharashtra Assembly Elcetions 2024: कांग्रेस की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इतनी सीटों पर हुए नाम फाइनल

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस ने अपनी रणनीति मजबूत बना ली है। महाराष्ट्र में कांग्रेस अब तक 71 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिए में 23 सीटों पर अपने उम्म्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

महाराष्ट्र में जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में लगी है। अब तक कांग्रेस 71 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। हाल ही में कांग्रेस द्वारा दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गयी है, जिसमें 23 उम्मीदवारों के नाम है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: मुंबई में तीन सीटों पर जारी किये उम्मीदवार

Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में नागपुर साउथ से गिरीश पांडव को टिकट मिला है। मुंबई में भी कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें चारकोप, साइन कोलीवाड़ा, और कांदीवली की सीटें शामिल है। चारकोप से यशवंत जयप्रकाश सिंह,

लिस्ट में इन लोगों के नाम

जलगांव (जमोद) से स्वाति संदीप वाकेकर, भुसावल से राजेश तुकाराम, वर्धा से शेखर प्रमोदबाबू शेंदे, अकोट से महेश गनगने, सावनेर अनुजा सुनील केदार, भंडारा (एससी) से पूजा गणेश थावकर, कमठी से सुरेश यादवराओ भोयार, आमगांव से राजकुमार लोटूजी पुरम, रालेगैंव से प्रोफेसर वसंत चिंदूजी पुरके, यवतमाल से अनिल बालासाहेब शंकरराओ मंगूलकर, , अर्जुनी मोरगांव से दलीप वामन,अरनी से जीतेंद्र शिवाजीराव मोघे, जालना से कैलाश किशनराव गोरतंत्याल, उमरखेड से साहेबराव कांबले, औरंगाबाद ईस्ट से मधुकर कृष्णराव और देशमुख को टिकट दिया गया है।

श्रीरामपुर से हेमंत ओगले, वसई से विजय गोविंद पाटील, निलांगा से अभयकुमार सतीशराव सालुंखे और शिरोल से गणपतराव अप्पासाहेब पाटील को मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र में कब है नतीजे

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होने है जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। एमवीए में सीटों का बंटवारा 85-85-85 फोरुमले के आधार पर हुआ है। यानी उद्धव ठाकरे की यूबीटी को को 85, शरद पवार की एनसीपी को 85 और कांग्रेस को 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं। बाकी बची सीटें सहयोगी छोटे दलों को दी जाएँगी ऐसी खबरें सामने आ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article