Monday, March 23, 2026

Lifestyle: जानें जीन्स में क्यों होते हैं कॉपर बटन

Lifestyle: हम सब जीन्स पहनते हैं। लेकिन क्या आपने जीन्स पहनते समय ये गौर किया है कि उसमें हर जगह कॉपर के बटन होते हैं। आइये जानते हैं कि जीन्स में ये बटन क्यों लगाए जाते हैं।

जीन्स एक ऐसा फैशन की एलिमेंट है जो समय के साथ में खुद को लगातार अपडेट करता रहता है। इसके डिजाइंस और पैटर्न्स बदलते ही रहते हैं। ये कभी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होती। जीन्स में एक चीज जो हमेशा से इसकी पहचान रही है और वो हैं इसके ऊपर कॉपर बटन। आपने कभी सोचा है कि जब जीन्स के पैटर्न बदल सकते हैं तो ये कॉपर बटन्स क्यों नहीं। क्यों ये हमेशा जीन्स में रहते ही हैं। क्या इन बटन्स के पीछे कोई खास वजह है? तो चलिए आज आज जानते हैं कि जींस के साथ कॉपर बटन का नाम कैसे जुड़ा और क्यों ये हमेशा जीन्स में रहते हैं।

जीन्स क्यों बनायीं गयी थी

जींस के आविष्कार जैकब डेविस नाम के एक व्यक्ति ने किया था। 19वीं सदी के मध्य में डेविस एक टेलर हुआ करते थे जो खेत मजदूरों के लिए मजबूत और टिकाऊ कपडे बनाते थे। उनके दिमाग में आया कि मजदूरों के कपडे जल्दी फट जाते हैं। उनके लिए ऐसा कोई फैब्रिक बनाया जाए जो आसानी से ना फटे। मजदूरों के कपडे जेबों से आसपास ज्यादा जल्दी फटते हैं। इस ही का समाधान निकालने के लिए डेविस ने कॉपर के रिवेट्स का इस्तेमाल करना शुरू किया। ये रिवेट्स उन जगहों पर लगाए जाते थे जहां कपड़े पर सबसे ज्यादा दबाव आता था। जैसे जीन्स का बटनहोल और पॉकेट के कॉर्नर्स।

क्यों लगाए जाते हैं कॉपर रिवेट्स?

कॉपर रिवेट्स का इस्तेमाल करने के पीछे कई वजहें थी। कॉपर एक बहुत ही मजबूत धातु है जिसमें जंग लगने की संभावना न के बराबर होती है। ये रिवेट्स कपड़ों को टिकाऊ बनाते हैं। ये कपड़ों के अलग हिस्सों को एक साथ जोड़कर मजबूत बनाने का भी काम करते हैं। इन रिवेट्स से कपडे कम फटते हैं और ये रिवेट्स दिखने में काफी कूल और स्टाइलिश है।

कॉपर बटन ओर लिवाइस का रिश्ता पुराना है

जैकब डेविस ने जींस को बनाने के लिए और पेटेंट कराने के लिए लिवाइस कंपनी के साथ काम किया था। लिवाइस को जैकब का ये इन्वेंशन बहुत पसंद आया और दोनों ने मिलकर जीन्स का प्रोडक्शन स्टार्ट किया। देखते-देखते लिवाइस जीन्स का सबसे बड़ा ब्रांड बन गया। समय के साथ वो जीन्स की डिज़ाइन और पैटर्न्स में बदलाव करता रहा। उसने जीन्स में स पर कॉपर के बटन लगाना शुरू कर दिया। बता दें आज के समय में कॉपर के बटन जींस के अलावा कई कपड़ों पर लगाए जाते हैं। अब कॉपर बटन्स एक फैशन स्टेटमेंटबन चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article