Thursday, February 26, 2026

लाल किले धमाका साजिश: उमर नबी बना रहा था फिदायीन नेटवर्क, 70 ब्रेनवॉश वीडियो भेजकर तैयार कर रहा था ‘आत्मघाती गैंग’

लाल किले धमाका साजिश: दिल्ली के लाल किले के सामने विस्फोटक से भरी कार उड़ाने की साजिश के आरोपी आतंकी उमर नबी को लेकर NIA को बड़े सबूत मिले हैं।

जांच में सामने आया है कि उमर खुद सुसाइड बॉम्बिंग की पैरवी करता था और इसके साथ-साथ अपने जैसे कई और युवा आत्मघाती हमलावर तैयार करने की कोशिश भी कर रहा था।

70 से ज्यादा ‘ब्रेनवॉश वीडियो’ मिले, जिनमें 12 खुद शूट किए

लाल किले धमाका साजिश: NIA के सूत्रों के मुताबिक, उमर लगातार युवाओं को भड़काने वाले वीडियो भेजता था ताकि उन्हें आतंकी रास्ते पर धकेला जा सके।

जिन युवकों के फोन बरामद किए गए हैं, उनमें उमर के 12 खुद के बनाए वीडियो समेत 70 से ज्यादा कट्टरपंथी कंटेंट वाले वीडियो मिले हैं।

11 युवाओं को भेजे गए वीडियो

लाल किले धमाका साजिश: जांच में यह भी सामने आया है कि ये वीडियो कम से कम 11 युवाओं को भेजे गए थे। इनमें से:

7 कश्मीरी मूल के थे। बाकी उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक के युवक थे।

सभी युवाओं का अल-फलाह यूनिवर्सिटी से संपर्क पाया गया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

i-20 कार दिलाने वाला युवक भी निशाने पर, उसे भी भेजे ‘फिदायीन क्लिप्स’

जांच में पता चला कि जिस युवक आमिर राशिद अली ने उमर को i-20 कार दिलाई थी, वह खुद आत्मघाती हमला करने को तैयार नहीं था।

उमर ने उसे भी लगातार ब्रेनवॉश वीडियो भेजकर फिदायीन बनने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

पूरा फिदायीन स्क्वॉड बना रहा था उमर

लाल किले धमाका साजिश: NIA की शुरुआती जांच के बाद अब एजेंसियों को शक है कि उमर नबी एक अकेला ‘लोन वुल्फ’ नहीं था, बल्कि वह पूरी फिदायीन टीम तैयार करने की साजिश में लगा था।

वीडियो कंटेंट, यूनिवर्सिटी कनेक्शन और युवाओं की लिस्ट, तीनों मिलकर इस थ्योरी को मजबूत कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article