KKR ने मुस्ताफिजुर को किया रिलीज, बांग्लादेश बौखलाया: बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी अत्याचार के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज़ किए जाने के बाद मामला खेल से निकलकर कूटनीतिक और राजनीतिक बयानबाज़ी तक पहुँच गया है।
KKR के इस फैसले के बाद बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं और भारत के खिलाफ गीदड़भभकी देने की कोशिश की गई।
IPL प्रसारण बंद करने की धमकी
KKR ने मुस्ताफिजुर को किया रिलीज, बांग्लादेश बौखलाया: बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांग की कि बांग्लादेश में IPL का प्रसारण तत्काल बंद किया जाए।
उन्होंने इसे “राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा” बताते हुए कहा कि जब एक बांग्लादेशी खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, तो भारत के क्रिकेट आयोजनों को बिना सवाल स्वीकार नहीं किया जा सकता।
BCB की आपात बैठक और ICC से शिकायत की तैयारी
KKR ने मुस्ताफिजुर को किया रिलीज, बांग्लादेश बौखलाया: KKR के फैसले के अगले ही दिन, शनिवार (3 जनवरी 2026) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ज़ूम के माध्यम से एक आपात बैठक बुलाई।
मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने जानकारी दी कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के तीन मैच कोलकाता में निर्धारित हैं और मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए ICC को औपचारिक रूप से अपनी “चिंताओं” से अवगत कराया जाएगा।
T20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की माँग
KKR ने मुस्ताफिजुर को किया रिलीज, बांग्लादेश बौखलाया: बांग्लादेश सरकार की ओर से यह मांग भी रखी गई कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के सभी मैच श्रीलंका स्थानांतरित किए जाएँ।
आसिफ नजरुल का तर्क है कि जब एक कॉन्ट्रैक्टेड बांग्लादेशी खिलाड़ी को भारत में “सुरक्षित नहीं माना गया”, तो पूरी बांग्लादेशी टीम भी भारत जाकर खेलने में असुरक्षित महसूस कर सकती है।
भारत में होने हैं सभी ग्रुप मैच
KKR ने मुस्ताफिजुर को किया रिलीज, बांग्लादेश बौखलाया: गौरतलब है कि बांग्लादेश के चारों ग्रुप मैच भारत में निर्धारित हैं, जिनमें से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेले जाने हैं।
इसी आधार पर BCB को निर्देश दिया गया है कि वह ICC से औपचारिक रूप से वेन्यू बदलने का अनुरोध करे।
BCCI ने बताया माँग को अव्यावहारिक
KKR ने मुस्ताफिजुर को किया रिलीज, बांग्लादेश बौखलाया: वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश की इस माँग को सिरे से खारिज करते हुए इसे अव्यावहारिक बताया है।
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, टूर्नामेंट शुरू होने में केवल एक महीना बचा है और इस स्तर पर मैचों का स्थान बदलना लॉजिस्टिक और प्रशासनिक रूप से लगभग असंभव है।
KKR ने मुस्ताफिजुर को किया रिलीज, बांग्लादेश बौखलाया: मुस्ताफिजुर रहमान की KKR से रिलीज़ अब सिर्फ एक फ्रेंचाइज़ी का फैसला नहीं रहा, बल्कि यह मामला भारत-बांग्लादेश के खेल संबंधों और राजनीतिक बयानबाज़ी का नया केंद्र बनता दिख रहा है।
आने वाले दिनों में ICC इस पर क्या रुख अपनाता है, इस पर पूरी क्रिकेट दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

