Tuesday, March 3, 2026

Kerala: विझिंजम पोर्ट का उद्घाटन…..पीएम मोदी ने दी विपक्ष को चुनौती, बोले – “जहां मैसेज जाना था, पहुंच चुका है”

Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तटवर्ती शहर में बने विझिंजम इंटरनेशनल पोर्ट का उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना को करीब 8800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर उनके साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे।

Kerala: अपने भाषण में पीएम मोदी ने जहां आदि शंकराचार्य की जयंती को याद कर आध्यात्मिक चेतना का जिक्र किया, वहीं उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला भी किया। मोदी ने कहा, “आज का यह इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। जहां मैसेज जाना था, वहां चला गया है।”

Kerala

राहुल गांधी पर तंज और अडाणी का जिक्र

Kerela: मोदी बोले – “अडाणी ने केरल में ऐसा पोर्ट बनाया, जैसा गुजरात में भी नहीं था”। बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने गौतम अडाणी का ज़िक्र करते हुए कहा, “अडाणी ने जितना अच्छा पोर्ट यहां बनाया है, उतना अच्छा पोर्ट तो गुजरात में भी नहीं बना पाए थे।” गौरतलब है कि अडाणी ग्रुप ही इस पोर्ट निर्माण का जिम्मेदार समूह है।

देश की ट्रांसशिपमेंट रणनीति में बदलाव

Kerala: पीएम मोदी बोले कि अब विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता खत्म होगी। मोदी ने कहा कि भारत की लगभग 75% ट्रांसशिपमेंट गतिविधियां अब तक विदेशी बंदरगाहों पर होती थीं, जिससे देश को राजस्व का बड़ा नुकसान उठाना पड़ता था। लेकिन अब विजिनजम पोर्ट से ये स्थिति बदलने वाली है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस बंदरगाह से न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि देश को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article