Thursday, March 12, 2026

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बनने वाले हैं पेरेंट्स, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर कर दी है।

लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा चल रही थी, अब खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति विक्की कौशल संग तस्वीर शेयर कर इसकी पुष्टि की।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कैटरीना

कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह व्हाइट स्लीवलेस ड्रेस में नजर आईं। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और विक्की कौशल बड़े प्यार से उनके बेबी बंप को थामे हुए दिखे। कपल बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आया।

कैप्शन में कैटरीना ने लिखा – “हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू हो रहा है, दिल आभार और खुशी से भरा है।”

बॉलीवुड सितारों और फैंस की बधाइयाँ

कैटरीना और विक्की की इस खुशखबरी पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

रिया कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।” सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और हर तरफ कपल की चर्चा है।

शादी की यादें फिर ताज़ा

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाईमाधोपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी।

उनकी शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तब से लेकर अब तक दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है।

करियर फ्रंट पर दोनों एक्टिव

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार छावा फिल्म में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगे। वहीं कैटरीना कैफ को साल 2024 में फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article