Friday, February 13, 2026

Karaoke Songs: कराओके में गाये गानों पर भी आता है कॉपीराइट, मिलती है सजा….

Karaoke Songs: स्मार्ट फोन ने हम सबके जीवन की कई मुश्किलें कम करदी है और उसे आसान बना दिया है। अब तो जहां गानों के लिए पूरा एक स्टूडियो चाहिए होता वहां अब फोन्स पर ही गाने रिकॉर्ड हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐप पर रिकॉर्ड किये जाने वाले गानों के भी कॉपीराइट के कुछ नियम होते हैं। अगर नहीं तो आज जान जायेंगे।

आज के समय में प्ले स्टोर पर कैमरा फिल्टर, वीडियो एडिटिंग से लेकर गाना रिकॉर्ड करने तक सभी के लिए एप्लीकेशन मौजूद है। जो लोग गाना पसंद करते हैं उनके लिए भी प्ले स्टोर पर ऐसे कई ऐसे ऐप्स अवेलेबल हैं जिनसे आप आसानी से गाना रिकॉर्ड कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कराओके जैसे एप पर गाना रिकॉर्ड करने भी कॉपीराइट के दायरे में आता है। लेकिन एक बार उस पर जाने से पहले कराओके के बारे में जान लेते हैं।

कराओके क्या है ?

बता दें कि अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर कराओके करना चाहते हैं। अगर आसान भाषा में कहें तो पसंद के गायक की तरह गाना चाहते हैं, तो उसके लिए मार्केट में कुछ कराओके एप्स हैं। इन एप्स में आपको मनपसंद गानें और म्यूजिक ट्रैक आसानी से मिल जायेंगे। इससे आप इन एप्स पर जाकर अपना मनपसंद गाना रिकॉर्ड भी कर सकते है हुए फिर उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बनाई गई वीडियो को सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी डाल सकते हैं। इन एप्स से आपके गायन में भूड़ हद तक सुधार आता है। लेकिन ये गाये गए गानों पर कॉपीराइट भी आ सकता है।

कॉपीराइट

क्या कराओके एप पर गाना रिकॉर्ड करने पर भी कॉपीराइट आता है। अगर कोई यूजर कराओके के एप पर किसी और के इंस्ट्रूमेंटल पर गाना रिकॉर्ड करता है और उसका ऑफिशियली कहीं इस्तेमाल करता है, तो उसे उस गाने के कॉपीराइट होल्डर से लाइसेंस लेना होगा। ऐसा नहीं करने पर कॉपीराइट होल्डर उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर सकता है। लेकिन अगर वहीं खुद के बोल और इंस्ट्रूमेंटल पर कोई गाना रिकॉर्ड करते हैं, तो उसके खिलाफ किसी तरह की कोई भी केस नहीं होगा। बल्कि यूज़र के बोल और धुन को वो खुद कॉपीराइट के तहत रजिस्टर करवा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि गीत रिकॉर्डिंग अधिकार कॉपीराइट आमतौर पर उस रिकॉर्ड लेबल के पास होता है, जिसने इसे बनाया होता है। कॉपीराइट क्लेम होने पर यूजर्स के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के तहत कार्रवाई होती है और अच्छा खासा जुर्माना भी लगाया जाता है।

कराओके एप

सोशल मीडिया के दौर पर ये एप ने खूब तेजी से रफ़्तार पकड़ी है। इस एप के जरिए लोग अपने दोस्तों के साथ मिलकर कराओके वीडियो बनाते हैं। इस एप में आपको स्टूडियो इफेक्ट जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं , जिससे आपकी आवाज में सुधार हो सकता है। मोबाइल कराओके एप के जरिए यूजर्स कुछ खास फीचर्स के साथ वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा एप में गाना रिकॉर्ड करने के साथ उसे सोशल मीडिया पर भी डाल सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article