Sunday, April 5, 2026

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी, जानें कारण

Independence Day: हमारा देश 15 अगस्त, 1947 के दिन आधिकारिक तौर पर आजाद हुआ था लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के लिए यही तारिख क्यों चुनी गयी। आइये जानते हैं कि ये तारीख इतनी खास क्यों थी।

15 अगस्त, 2024 के दिन देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा हैं। हम अपने देश में इस दिन को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि साल 1947 में आजादी के लिए 15 अगस्त कि तारिख ही क्यों चुनी गयी थी। आज हम आपको 15 अगस्त चुने जाने के पीछे की वजह बताएंगे।

Independence Day: ये है वजह

ब्रिटिश शासन ने भारत को 30 जून, 1948 को आजादी देने का फैसला किया था। लेकिन उसी दौरान नेहरू और जिन्ना के बीच भारत और पाकिस्तान का बंटवारा बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था। जिन्ना के पाकिस्तान की मांग को लेकर लोगों में युद्ध की संभावना बनते देख भारत को 15 अगस्त, 1947 के दिन ही आजाद करने का फैसला लिया गया। 4 जुलाई, 1947 को माउण्टबेटन द्वारा ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में इंडियन इंडिपेंडेंस बिल पेश किया गया था। बिल को ब्रिटिश संसद द्वारा तुरंत मंजूरी मिल गयी और 15 अगस्त, 1947 के दिन भारत को आजाद कर देने का ऐलान किया गया।

Independence Day: लेकिन 15 अगस्त ही क्यों

भारत के आखिरी वायसराय लार्ड माउण्टबेटन की जिंदगी में 15 अगस्त बहुत खास दिनों में से एक था क्योंकि 15 अगस्त, 1945 के दिन सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटिश के सामने जापानी आर्मी ने घुटने तक दिए थे। उस समय ब्रिटिश की सेना में लार्ड माउण्टबेटन अलाइड फोर्सेज़में कमांडर थे। जापानी सेना के आत्मसमर्पण का पूरा श्रेय माउण्टबेटन को मिला, तो माउण्टबेटन 15 अगस्त को अपनी जिंदगी का सबसे खास दिन मानते थे । इसलिए उन्होंने ये दिन भारत की आजादी के लिए चुना।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article