Thursday, March 12, 2026

FASTag Annual Pass: 3000 में साल भर टोल फ्री यात्रा, FASTag एनुअल पास से मिलेंगे ये फायदे

FASTag Annual Pass: केंद्र सरकार ने आम लोगों के हाईवे सफर को आसान बनाने के लिए एक नया FASTag आधारित एनुअल पास लॉन्च करने का फैसला किया है।

यह स्कीम 15 अगस्त 2025 से लागू होगी और इसका लाभ देशभर में निजी वाहन चालक ले सकेंगे।

यह पास खास तौर पर निजी उपयोग वाले वाहनों, जैसे कार, जीप और वैन के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत ₹3000 तय की गई है।

FASTag Annual Pass: एक साल या 200 यात्राएं देगा ये एनुअल पास

FASTag Annual Pass: इस स्कीम के तहत पास होल्डर एक साल तक या अधिकतम 200 ट्रिप्स तक टोल से गुजर सकता है।

यानी या तो एक साल तक आप बिना अतिरिक्त भुगतान के सफर कर सकते हैं, या 200 हाईवे यात्राएं, जो भी पहले पूरी हो जाए।

FASTag एनुअल पास से मिलेंगे ये फायदे

FASTag Annual Pass: हर रोज़ टोल पेमेंट से छुटकारा: अब हर बार टोल बूथ पर रुककर कैश या डिजिटल पेमेंट करने की जरूरत नहीं होगी। ₹3000 एक बार देकर पूरा साल आराम से सफर करें।

सभी नेशनल हाईवे पर मान्य: ये पास देश के सभी नेशनल हाईवे पर मान्य होगा, जिससे किसी क्षेत्रीय सीमा की कोई दिक्कत नहीं होगी।

समय और ईंधन दोनों की बचत: टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में रुकने से जो समय और फ्यूल खर्च होता है, वह अब बचेगा। ट्रैफिक जाम और पेमेंट की परेशानी भी खत्म।

स्थानीय यात्रियों को मिलेगा खास लाभ: 60 किमी के भीतर आने-जाने वालों को बार-बार टोल नहीं देना पड़ेगा।

यह फायदा डेली ऑफिस या बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए बेहद उपयोगी होगा।

किन लोगों के लिए है ये स्कीम सबसे फायदेमंद?

FASTag Annual Pass: यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है जो रोज़ाना ऑफिस, काम या बिजनेस के लिए हाईवे से यात्रा करते हैं।

साथ ही जो लोग अक्सर लॉन्ग ड्राइव या वीकेंड ट्रिप्स पर जाते हैं, उनके लिए भी यह योजना बेहद किफायती और सुविधाजनक है।

पास लेने की प्रक्रिया क्या होगी?

FASTag Annual Pass: सरकार जल्द ही NHAI, Ministry of Road Transport and Highways की वेबसाइट और राजमार्ग यात्रा ऐप पर एक नया पोर्टल शुरू करेगी।

वहां से लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और इस पास को अपने मौजूदा FASTag अकाउंट से लिंक करवा पाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article