Wednesday, March 25, 2026

Elon Musk Apologised To Trump: एलन मस्क और ट्रंप के बीच चली तल्ख बयानबाजी, अब मस्क ने मांगी माफ़ी

Elon Musk Apologised To Trump: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीते दिनों तीखी जुबानी जंग देखने को मिली।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ट्रंप के खिलाफ कई तीखे पोस्ट शेयर किए थे।

उन्होंने यहां तक कह दिया था कि “मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते।” इन बयानों ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी थी।

मस्क ने जताया पछतावा, मांगी माफी

Elon Musk Apologised To Trump: अब एलन मस्क ने अपने बयानों पर पछतावा जाहिर किया है और एक तरह से माफी भी मांग ली है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “मुझे पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में की गई कुछ पोस्ट्स का पछतावा है।

मामला बहुत आगे बढ़ गया।”

ट्रंप बोले, “बहुत निराश हूं मस्क से”

Elon Musk Apologised To Trump: एलन मस्क के तीखे बयानों पर डोनाल्ड ट्रंप भी चुप नहीं रहे।

उन्होंने एलन मस्क को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो उनकी कंपनियों को दी गई सब्सिडी और सरकारी अनुबंध रद्द किए जा सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, “एलन मस्क और मेरे बीच पहले अच्छे संबंध थे, लेकिन अब मैं उनसे काफी निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की थी।”

अमेरिका में चल रहे प्रदर्शन भी बने विवाद की जड़

Elon Musk Apologised To Trump: इन विवादों के बीच अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए 2000 नेशनल गार्ड्स तैनात कर दिए और हालात को काबू में करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कैलिफोर्निया के गवर्नर और लॉस एंजिल्स की मेयर से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।

क्या होगी सुलह की शुरुआत?

Elon Musk Apologised To Trump: एलन मस्क का माफीनामा और ट्रंप की सख्त प्रतिक्रिया इस बात का संकेत हैं कि दोनों दिग्गजों के रिश्तों में दरार गहरी हो चुकी है।

हालांकि मस्क की तरफ से उठाया गया यह नरम कदम आने वाले दिनों में दोनों के बीच सुलह की शुरुआत बन सकता है या यह सिर्फ एक रणनीतिक चुप्पी है यह देखना अभी बाकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article