Monday, March 23, 2026

टपरी पर डिस्पोजेबल गिलास या कप में चाय मत पीना, हो सकते है कई नुकसान

Are paper cups safe for hot drinks: जब भी किसी टापरी या ठेले पर चाय और जूस पिने जाते है तो वो आपको डिस्पोजेबल या प्लास्टिक के गिलास में ही मिलता है। यहाँ तक कि जब हमारे घर में भी कोई फंक्शन होता है तो हम लोग डिस्पपोजल कप का ही इस्तेमाल करते है। मगर क्या आप जानते है कि इसमें चाय पीना कितना खतरनाक है।

हमारे देश में ज़्यादता लोग चाय के शौकीन होते है। अक्सर ऑफिस या कॉलेज से निकलकर लोग सड़क किनारे टापरी पर चाय पिने के लिए रुक जाते है। जहां हमे डिस्पोजिबल ग्लास में चाय दी जाती है, और दोस्तों के गप्पे लड़ते हुए हमे उस चाय कि चुस्की लेना बहुत अच्छा लगता है। मगर हमे यह पता ही नहीं होता कि ऐसा करना हमारे लिए कितना खतरनाक है। जी हां, प्लास्टिक या डिस्पोजल के कप में गर्म चाय पीना बहुत खतननाक हो सकता है, इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

डिस्पोजेबल ग्लास के नुकसान

Is drinking tea in paper cups harmful: विशेषज्ञों के अनुसार, डिस्पोजल बर्तन जैसे कप,गिलास,प्लेट, पॉलीस्टीरीन से बनते हैं। ऐसे में जब हम इनमे कोई गरम चीज़ कहते या पिते है तो उसके साथ इसमें मौजूद हानिकारक तत्व भी हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।आमतौर पर हम कुछ भी गरम खाते है तो आम बर्तनो में ही खाते है,मगर चाय एक ऐसी चीज़ है, जो हम डिस्पोजेबल कप में पी लेते है। जिसे लोगों को बेवजह थकान, कंसंट्रेशन प्रॉब्लम, हार्मोनल इम्बैलेंस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा यह किडनी को भी गंभीर नुकसान पहुँचता है।

1) कैंसर का खतरा

डिस्पोजल कप में गर्म चाय पीने से कप में मौजूद प्लास्टिक और अन्य केमिकल्स हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं और गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

2) स्किन, मुंह गले की समस्याएं

डिस्पोजल कप में गर्म चाय पीने से स्किन, मुंह और गले को को भी काफी नुकसान होते है।इसके अलावा इम्युनिटी भी कमजोर हो सकती है।

3) हार्मोनल इम्बैलेंस, दीजेस्टिव प्रॉब्लम

डिस्पोजल कप में गर्म चाय पीने से हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है, क्योंकि कप में मौजूद प्लास्टिक और अन्य केमिकल्स शरीर के हार्मोन्स को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article