Friday, October 17, 2025

धनतेरस 18 अक्टूबर को, ये रहेंगे शुभ मुहूर्त्त, राशि के अनुसार करें खरीदारी

धनतेरस

पाँच दिनों का महापर्व दीपावली इस बार 6 दिनों का हो गया है और 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू हो रहा है। बाजार सजना शुरू हो चुके हैं, इसी के साथ त्यौहार की खरीदारी शुरू हो चुकी है। इस बार दीपावली पर 23 अक्टूबर तक खरीदारी के बहुत खास शुभ योग बन रहे हैं। इनमें राशि के अनुसार खरीदारी भी शुभ मानी जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

18 अक्टूबर को 12:52 तक द्वादशी तिथि है, इसके बाद त्रयोदशी तिथि है जो प्रदोष काल में रहेगी, इसलिए इस साल इसी दिन धनतेरस मनाई जाएगी। धनतेरस (18 अक्टूबर) के दिन दीपावली की खरीदारी का सबसे बम्पर मुहूर्त्त है।

इस बार धनतेरस को पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग बन रहा है, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम को 17:09 बजे शुरू होगा। यह सूर्य का प्रभावशाली नक्षत्र है जो शक्ति, आत्मबल और व्यवसाय को बढ़ाता है।

धनतेरस के दिन सोने-चाँदी के जेवर और सिक्के खरीदे जाते हैं जो समृद्धि बढ़ाते हैं, बर्तन और अनाज खरीदे जाते हैं जिससे खानपान में कमी नहीं आती, जमीन, वाहन और गैजेट्स खरीदे जाते हैं जो सम्पन्नता को दर्शाते हैं, हल्दी और खड़ा धनिया भी खरीदा जाता है जिससे स्वास्थ्य बढ़ता है, इसके साथ साथ झाड़ू भी खरीदी जाती है क्योंकि इसी से सफाई और शुद्धता आती है। इसके साथ ही तमाम चीजों की खरीदारी इस दिन की जाती है क्योंकि ये बेहद शुभ होता है।

image 13

धनतेरस के दिन मांगलिक वस्तुओं को जरूर खरीदा जाता है, क्योंकि ये हमारे सौभाग्य को बढ़ाती हैं। कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्रमंथन के दौरान माता लक्ष्मी और धन्वंतरि एक साथ प्रकट हुए थे।

तब से यह तिथि भारत में लक्ष्मी पूजा और चिकित्सक दिवस के रूप में मनाई जाती है। श्रीमद्भागवत पुराण के अष्टम स्कंध के आठवें अध्याय में यह कथा आई है। इसलिए इस दिन प्रदोषकाल में दीपक जलाकर लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।

धनतेरस लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त्त –

प्रदोषकाल – 17:51 – 20:15

धनतेरस खरीदारी के मुहूर्त्त –

विशेष मुहूर्त्त

अभिजीत मुहूर्त्त : 11:46 – 12:34 तक
गोधूलि मुहूर्त्त : 17:39 – 18:03 तक

इसमें सोने चाँदी, बर्तन, वाहन की सभी तरह की खरीदारी शुभ रहेगी।

चौघड़िया मुहूर्त्त

शुभ का चौघड़िया : 07:57 से 09:22 तक
चर का चौघड़िया : 12:12 से 13:37 तक
लाभ का चौघड़िया : 13:37 से 15:04 तक
अमृत का चौघड़िया : 15:04 से 16:30 तक
लाभ का चौघड़िया : 17:51 से 19:25 तक

लग्न मुहूर्त्त

स्थिर लग्न:
कुम्भ : 14:57 – 16:26 तक
वृष : 19:28 – 21:24 तक

अगर आपको लंबे समय तक चलने वाली सोना, चाँदी, जमीन, वाहन जैसी स्थिर वस्तुएं खरीदनी हैं तो इस लग्न में खरीद सकते हैं।

द्विस्वभाव लग्न:

धनु : 11:07 – 13:13 तक
मीन : 16:26 – 17:52 तक

गैजेट्स और वाहन जैसी चीजों के लिए यह लग्न अच्छा होता है।

अगर धनतेरस के दिन आप अपनी राशि के अनुसार आप खरीददारी करते हैं तो अपनी कुंडली के ग्रहों के शुभ फल भी प्राप्त कर सकते हैं।

अपनी राशि और लग्न के अनुसार करें ये खरीदारी-

मेष – मेष राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी, सोना, माणिक्य, पुखराज, मूंगा, तांबे या मिट्टी का कलश और दीपक खरीदने चाहिए। पीली और लाल रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

वृष – वृष राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी का सिक्का, चेन, पन्ना, हीरा, नीलम, कपड़े, चीनी, घी, बहीखाता और पेन खरीदना चाहिए। सफेद और हरे रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन –  मिथुन राशि और लग्न के जातकों को इस दिन ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स, पीतल के बर्तन, हीरा, पन्ना, नीलम, कपड़े, फल, हरी मूंग, गैजेट्स खरीदना चाहिए। नीले, हरे और सफेद रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।  

कर्क – कर्क राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी का सिक्का, मोतियों की माला, जमीन, पौधे,  दूध, किताबें, मूंगा और पुखराज खरीदना चाहिए। सफेद और पीले रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

सिंह – सिंह राशि और लग्न के जातकों को इस दिन सोने की ज्वैलरी, सिक्का, बहीखाते, धार्मिक पुस्तक, तांबे के बर्तन, वाहन, गैजेट्स, गेंहू, जौ, पुखराज या मूंगा खरीदना चाहिए। पीली और लाल रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या – कन्या राशि और लग्न के जातकों को इस दिन ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स, चाँदी की गाय, हीरा, फल, हरी मूंग, पन्ना, नीलम, कपड़े, गैजेट्स खरीदना चाहिए। नीले, हरे और सफेद रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।  

तुला – तुला राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी का सिक्का, कड़ा, पन्ना, हीरा, नीलम, ऑफिस का सामान, चीनी, घी, बहीखाता, पेन, कपड़े, झाड़ू खरीदना चाहिए। सफेद और हरे रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

वृश्चिक –  वृश्चिक राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी, सोना, माणिक्य, पुखराज, मूंगा, चाँदी या मिट्टी का कलश, गुड़, धनिया और दीपक खरीदने चाहिए। पीली और लाल रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

धनु – धनु राशि और लग्न के जातकों को इस दिन सोने की ज्वैलरी, मूंगा, पुखराज, माणिक्य, हल्दी, चने की दाल, तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए। पीली और लाल रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

मकर –  मकर राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी सोने के सिक्के, कॉस्मेटिक्स, अनाज, हीरा, पन्ना, नीलम, कपड़े, दूध, मिठाई खरीदनी चाहिए। सफेद, हरी और नीले रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

कुम्भ –  कुम्भ राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी सोने के गहने, कॉस्मेटिक्स, मशीन, हीरा, पन्ना, नीलम, कपड़े, मिट्टी का कलश खरीदना चाहिए। सफेद, हरी और नीले रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

मीन – मीन राशि और लग्न के जातकों को इस दिन चाँदी की ज्वैलरी, मूंगा, मोती, माणिक्य, हल्दी, चने की दाल, चाँदी और मिट्टी के बर्तन खरीदने चाहिए। पीली, सफेद और लाल रंग की चीजें खरीदना शुभ रहेगा

मुदित मित्तल, ज्योतिषाचार्य, सम्पादक जयादित्य पंचांग जयपुर

दीपावली 20 अक्टूबर 2025: लक्ष्मी पूजा के मुहूर्त्त और विधि की पूरी जानकारी जानें यहाँ पर

- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article