Wednesday, March 18, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड अटैक, दोस्त के साथ मिलकर अरमान ने की दरिंदगी, दोनों हाथ झुलसे

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड अटैक: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया। रविवार (26 अक्टूबर 2025) को यह घटना तब हुई जब छात्रा रोज़ की तरह अपनी क्लास के लिए घर से कॉलेज जा रही थी।

रास्ते में तीन युवक, ईशान, अरमान और जितेंद्र बाइक पर सवार होकर आए और अचानक उस पर हमला कर दिया।

बोतल ईशान ने दी, फेंका अरमान ने

पुलिस जाँच में सामने आया कि ईशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसके बाद अरमान ने उस बोतल में भरा तेजाब छात्रा की ओर फेंक दिया।

हमला इतना अचानक हुआ कि छात्रा के पास संभलने का वक्त ही नहीं था। हालांकि, उसने तुरंत अपना चेहरा ढकने की कोशिश की, जिससे उसका चेहरा तो बच गया, लेकिन दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए।

इलाज जारी, दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती

हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पीड़िता को अस्पताल पहुँचाया गया।

फिलहाल छात्रा का इलाज दीप चंद बंधु अस्पताल में चल रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के दोनों हाथों पर गंभीर जलन है, लेकिन हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज की FIR, कई टीमें लगीं जाँच में

दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचकर कार्रवाई शुरू कर दी।

क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसिड के सैंपल लिए।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से मिल रहे सुराग

पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

साथ ही, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि आरोपियों की लोकेशन और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में शामिल युवक पीड़िता को पहले से जानता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article