Thursday, May 14, 2026

Delhi: ‘2 दिन वर्क फ्रॉम होम’ मॉडल लागू, प्राइवेट कंपनियों को भी सरकार की सलाह

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। अब राजधानी में सरकारी कर्मचारियों के लिए हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को इस नई व्यवस्था का ऐलान करते हुए कहा कि इसका मकसद ट्रैफिक, ईंधन खर्च और प्रदूषण को कम करना है, साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी स्थिर बनाए रखना है।

प्राइवेट दफ्तरों को भी दी गई एडवाइजरी

Delhi: सरकार ने सिर्फ सरकारी विभागों तक ही यह फैसला सीमित नहीं रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी कंपनियों को भी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह दी गई है।

खास तौर पर उन सेक्टर्स में, जहां ऑनलाइन काम संभव है, वहां कंपनियों से सहयोग की उम्मीद जताई गई है। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी लेबर विभाग करेगा।

अफसरों और मंत्रियों के काफिलों पर भी असर

Delhi: दिल्ली सरकार ने सरकारी खर्च कम करने के लिए कई और कदम उठाए हैं। अधिकारियों और मंत्रियों के काफिलों में कटौती की जाएगी।

साथ ही सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल और डीजल कोटे में भी 20 प्रतिशत तक कमी की गई है।

जिन अधिकारियों को हर महीने 200 से 250 लीटर ईंधन मिलता था, अब उसमें कटौती लागू होगी।

‘नो व्हीकल डे’ मनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार एक दिन “नो व्हीकल डे” भी मनाएगी, ताकि लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें।

इसके अलावा बसों के रूट भी नए तरीके से तय किए जाएंगे, जिससे लोगों को सफर में आसानी हो और ट्रैफिक का दबाव कम हो।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने वालों को फायदा

सरकार ने अधिकारियों के लिए एक नई प्रोत्साहन योजना भी बनाई है। जिन कर्मचारियों को वाहन भत्ता मिलता है और वे निजी गाड़ी छोड़कर मेट्रो या बस जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाएगा।

आधी मीटिंग अब होंगी ऑनलाइन

Delhi: सरकार की कोशिश है कि करीब 50 प्रतिशत सरकारी मीटिंग्स वर्चुअल मोड में की जाएं।

इसके साथ ही अदालतों से भी अपील की गई है कि जहां संभव हो, सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से की जाए।

सरकार चाहती है कि सोमवार के दिन लोग ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का उपयोग करें।

अगले तीन महीने बड़े आयोजनों पर रोक

दिल्ली सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगले तीन महीनों तक बड़े सरकारी इवेंट्स आयोजित नहीं किए जाएंगे।

साथ ही पर्यटकों और यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रैवल प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि शहर में आवागमन प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी, प्राइवेट बस में महिला के साथ हुआ गैंगरेप


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article