Monday, March 23, 2026

Deepak Perwani: अपनी असलीयत और भारत की तारीफ सुन पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची, दीपक पेरवानी को कर रहे ट्रोल

Deepak Perwani: पाकिस्तान को अपनी असलीयत जानकर मिर्ची लग जाती है। हाल ही में पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी ने भारत की तारीफ की थी और पाकिस्तान के बुरे हाल के बारे में बताया था। भारत को लेकर दीपक पेरवानी के बयान पर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तान में फैशन डिजाइनर को नसीहत दे रहे हैं और भारत चले जाने की बात कह रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि फैशन डिजाइनर ने एक इंटरव्यू में भारत की तारीफ की है। इसके बाद से पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर दीपक पेरवानी के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।

इसलिए पाकिस्तान में ट्रोल हो रहे दीपक पेरवानी

पाक फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा पाकिस्तान की तुलना में भारत में जिंदगी बेहतर है। वहां खुशी है, औरतें सड़कों पर चलती हैं, साइकिल चलाती हैं, बाइक चलाती हैं। रिक्शा और कैब वालों के पास यूपीआई है।

साथ ही कहा कि भारत में बड़ी खुली फिजा वाली जिंदगी थी और रंग देखकर काफी मजा आया। रंग ही रंग थे। जयपुर में बहुत रंग थे। जोधपुर में बहुत रंग थे। वहां फैशन बहुत मशहूर है। (Deepak Perwani) पेरवानी ने कहा कि भारत में ये सब देखकर निराशा होती है कि पाकिस्तान में ये सब क्यों नहीं है? दीपक पेरवानी के इस इंटरव्यू के बाद पाकिस्तान में उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Deepak Perwani: जानें कौन हैं दीपक पेरवानी?

हिंदू समुदाय से आने वाले दीपक पेरवानी पाकिस्तान के एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। वह एक्टिंग भी करते हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन की वेबसाइट के मुताबिक दीपक पेरवानी ने लक्स, इंडस स्टाइल अवॉर्ड जीते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने 200 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इसके साथ ही वो टीवी शो ‘मेरे पास-पास’ में काम कर चुके हैं।

उनके फैशन हाउस को इंटरनेशनल लेवल पर सराहना मिली है। उनको बल्गेरियाई फैशन अवॉर्ड्स 2014 में शीर्ष फैशन डिजाइनरों में जगह दी गई थी। दीपक का नाम दुनिया का सबसे बड़ा कुर्ता बनाने के लिए गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में रखा गया है। भारत में भी कई फेमस हस्तियां उनकी कस्टमर हैं। इसमें जावेद अख्तर और शबाना आजमी जैसे नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े: UCC: उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना, जानें पूरी डिटेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article