Tuesday, February 24, 2026

Chandigarh News: चंडीगढ़ में एक और बलत्कार का मामला, घर में घुसकर बस ड्राइवर ने किया रेप

Chandigarh News: स्कूल के बस ड्राइवर ने पहले तो स्कूल की पार्किंग में लड़की के साथ दोस्ती का दबाव बनाया जब उसने मना कर दिया तो मौका देख उसके घर में घुसकर रेप किया।

कोलकाता और बदलापुर वाले मामले अभी शांत हुए नहीं थे की अब बलात्कार का एक और मामला चंडीगढ़ में सामने आया है। स्कूल बस के ड्राइवर ने 17 साल की नाबालिग बच्ची का रेप किया। मामले के खुलासे के बाद आरोपी (बस ड्राइवर) को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक बस ड्राइवर का नाम मोहम्मद रजाक है और वो मनीमाजरा का रहने वाला है। इस मामले की एफआईर थाने में 21 अगस्त को दर्ज की गयी थी। बच्ची के माता-पिता ने बताया की वो काफी समय से बच्ची का पीछा कर रहा था। एक दिन उसने बच्ची को अकेला देख पार्किंग में घेरकर फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसने बच्ची की फोटो को भी एडिट करले अश्लील बना दिया था।

छोटी बहन को दी थी जान से मारने की धमकी

पुलिस ने जानकारी दी कि 18 मई, 2024 को ड्राइवर बच्ची के घर में जबरन घुस गया। उस समय बच्ची अपनी दो साल की छोटी बेहेन के साथ घर पर अकेली थी। माता और पिता दोनों नौकरी पर गए थे। बच्ची के मना करने पर उसने उसकी छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने छोटी बहन को दूसरे कमरे में बिठाकर बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जीरकपुर के थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस से घटना की शिकायत करते ही तुरंत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़िता चंडीगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।

तीन बार आरोपी ने बच्ची के साथ किया रेप

स्कूल का बस ड्राइवर मो. रज्जाक अक्सर पीड़िता का पीछा करता रहता था। एक दिन नौका देखकर आरोपी ने स्कूल की पार्किंग में रोककर बच्ची से दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा लेकिन बच्ची ने मन कर दिया। फिर भी आरोपी ने बच्ची का पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी ने मॉर्फड फोटो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल भी किया। 18 मई को बच्ची के माता पिता घर पर नहीं थे तो आरोपी जबरन घर में घुस आया। जब पीड़िता नहीं मणि तो उसकी छोटी बहन को जान से मरने की धमकी दी। इतना ही नहीं इसके बाद 6 जुलाई और 26 जुलाई को फिर आरोपी माता पिता की गैर मौजूदगी में घर पहुंचा और पीड़िता का बार-बार रेप किया। मामले का खुलासा छात्र की तबियत बिगड़ने पैट हुआ। पर्व्वालों के पूछने पर बच्ची ने पूरी बात बताई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article