Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गाँव गिनोरा शेख में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
बच्चे के जन्म की खुशी में आयोजित कुआँ पूजन और देवी जागरण के कार्यक्रम के बीच डीजे को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट और पथराव तक पहुँच गया।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम को रोकने के लिए मसुलिम समुदाय ने ने जबरन दबाव बनाया और बाद में हिंसा की घटना को अंजाम दिया।
डीजे बंद कराने को लेकर बढ़ा विवाद
Bulandshahr: पीड़ित आकाश कुमार के अनुसार, उनके घर पर पारंपरिक रस्म कुआँ पूजन और जागरण का आयोजन चल रहा था।
इसी दौरान कुछ लोगों ने नमाज के समय का हवाला देते हुए डीजे बंद करने को कहा।
परिवार का कहना है कि उन्होंने आपसी सम्मान को देखते हुए कुछ समय के लिए डीजे बंद भी कर दिया था।
हालांकि, आरोप है कि कार्यक्रम दोबारा शुरू होते ही कुछ मजहबी लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुँचे और विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज
एफआईआर के मुताबिक, हमलावरों पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पथराव किया गया और परिवार के सदस्यों को चोटें आईं।
इस पूरे घटनाक्रम का कुछ हिस्सा मोबाइल वीडियो में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है, जिसे जांच का आधार बनाया जा रहा है।
नामजद और अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज
Bulandshahr: पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
आरोपितों में गाँव के कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
गाँव में तनाव, पुलिस की तैनाती
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
पुलिस ने कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
वीडियो फुटेज और स्थानीय गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: मजहबी ने अजय की आरी से काटकर की हत्या, पहचान छुपाने के लिए कुचला चेहरा

