Friday, February 13, 2026

Biscuit Side Effects: हेल्दी दिखने वाला बिस्किट आपके शरीर के लिए बन सकता है धीमा ज़हर

Biscuit Side Effects: चाय के साथ या ऑफिस की भूख मिटाने के लिए बिस्किट सबसे आसान और आम स्नैक बन चुका है।

कुरकुरा, मीठा और सुविधाजनक होने के कारण बच्चे से लेकर बूढ़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये मासूम दिखने वाला बिस्किट आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है?

मीठे ज़हर की तरह असर करता है बिस्किट

Biscuit Side Effects: विशेषज्ञों का कहना है कि बिस्किट में मौजूद मैदा, रिफाइंड शुगर और ट्रांस फैट जैसे तत्व शरीर के मेटाबोलिज्म को धीमा कर देते हैं।

यह स्नैक स्वास्थ्य के लिए ‘मीठा ज़हर’ साबित हो सकता है, खासकर तब जब इसे नियमित रूप से खाया जाए।

पाचन तंत्र पर असर डालता है बिस्किट

Biscuit Side Effects: बिस्किट में कम फाइबर और ज्यादा मैदा होने के कारण यह पेट में आसानी से नहीं पचता।

लगातार सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

अगर आपका डाइजेशन पहले से कमजोर है, तो यह समस्या और बढ़ सकती है।

वजन घटाना चाहते हैं? बिस्किट से दूरी बनाएं

बिस्किट में छिपी हुई कैलोरी और शक्कर धीरे-धीरे शरीर में चर्बी के रूप में जमा हो जाती है।

जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए यह एक बहुत बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है।

डायबिटीज वालों के लिए खतरे की घंटी

Biscuit Side Effects: बिस्किट में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक तेजी से बढ़ सकता है।

यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज़ों को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

हार्मोनल गड़बड़ी का कारण

Biscuit Side Effects: डॉ. छाचर का कहना है कि बिस्किट में मौजूद ट्रांस फैट और संरक्षक (preservatives) शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं।

खासकर महिलाओं में यह पिंपल्स, थकावट और पीरियड्स की अनियमितता की वजह बन सकता है।

बच्चों की ग्रोथ पर पड़ता है बुरा असर

Biscuit Side Effects: बच्चों को अकसर बिस्किट स्नैक के रूप में दिया जाता है, लेकिन इनमें पोषण की मात्रा नगण्य होती है।

इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स की कमी होती है, जिससे बच्चों की इम्यूनिटी और ग्रोथ दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article