Friday, March 13, 2026

बिहार चुनाव 2025: बिहार की धरती पर एक बार फिर एनडीए की सरकार, जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह

बिहार चुनाव 2025: बिहार में 18 वीं विधानसभा की नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और यह सिफारिश की है कि 19 नवंबर को विधानसभा भंग कर दी जाए, विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे।

दूसरी ओर लालू यादव के परिवार में आयी दरार बढ़ती जा रही है, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 15 नवंबर को X पर राजनीति से त्यागपत्र देने की घोषणा की, जिससे आरजेड़ी को एक बड़ा झटका लगा है।

बिहार चुनाव 2025: कौन बनेंगे बिहार के सीएम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA के नेताओं की बैठक में यह तय हुआ है कि बिहार के नए CM नीतीश कुमार ही होंगे। और बिहार में नीतीश कुमार के 10 वें कार्यकाल का रिकॉर्ड बताया जा रहा है जब वें 10 वीं बार शपथ ग्रहण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा “यह जीत महिलाओं व युवाओं की है। पुराना MY (मुस्लिम-यादव) फॉर्मूला टूट गया, अब नया MY (महिला और युवा) बिहार को आगे ले जायेगा।” महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने इसे ‘जीत की राजनीति पर विकास की जीत’ बताया है।

बिहार सरकार की कैबिनेट बनाने का फॉर्मूला

बिहार चुनाव 2025: सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाने का फॉर्मूला तय किया गया है। जिनमें जदयू के खाते में CM नीतीश कुमार समेत 16 मंत्री, भाजपा के खाते में दो डिप्टी CM समेत 16 मंत्री, एलजेपी के 3 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम का 1 मंत्री बनाना तय हुआ है।

20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

बिहार के नये CM का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गाँधी मैदान में होगा जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार शपथ लेने वाले हैं, इसके अलावा, सभी NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (जैसे यूपी के योगी आदित्यनाथ, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव आदि) को निमंत्रण भेजा गया है।

बिहार चुनाव 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और अन्य केंद्रीय मंत्री जैसे धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे। NDA के सहयोगी दलों के नेता जैसे चिराग पासवान (एलजेपी-आरवी), जीतन राम मांझी (हम), उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम) भी मंच पर होंगे। समारोह में हजारों कार्यकर्त्ता और आम जनता को भी आमंत्रित किया गया है।

कौन बन सकते हैं नीतीश कुमार के मंत्रिमण्डल के सदस्य

BJP- सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, मंगल पांडे, हरि सहनी, विजय सिन्हा।
JDU- विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज, और सुनील कुमार फिर से मंत्री बन सकते हैं।
LJPR- राजू तिवारी, संजय पासवान, और डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह का नाम चर्चा में है।
HAM- जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन।
RLM- उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article