Wednesday, February 11, 2026

BIHAR CM: नीतीश कुमार ही बनेंगे बिहार के 19वें मुख्यमंत्री, NDA बैठक में सबने भरी हामी

BIHAR CM: बिहार चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद, NDA में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर काफी घमासान मचा हुआ था।

लेकिन अब इस असमंजस पर पूर्ण विराम लग गया है। और NDA विधायक दल की बैठक में सभी ने एक बार फिर नितीश कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है ।

BIHAR CM: NDA में सर्वसम्मति से नितीश कुमार का चयन

सम्राट चौधरी ने बैठक में नितीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी।

जेडीयू विधायक दल की बैठक में भी उन्हें फिर से नेता चुना गया। इसके साथ ही साफ हो गया कि बिहार की कमान एक बार फिर नितीश कुमार के हाथों में होगी।

20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

BIHAR CM: नितीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में अपने 10वें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके साथ ही वे बिहार के 19वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

शपथ से पहले नितीश कुमार राजभवन जाकर औपचारिक रूप से इस्तीफा देंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

BIHAR CM: नए मंत्रिमंडल का आकार लगभग तय

BIHAR CM: नए सत्ता समीकरण के तहत बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी कोटे से 15-16 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, जबकि जेडीयू से मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री पद तय माने जा रहे हैं।

चिराग पासवान की पार्टी से 3, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1-1 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

22 नवंबर को खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल

बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में उससे पहले नई सरकार का गठन ज़रूरी था।

इसी वजह से 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित किया गया है। मौजूदा विधानसभा को भंग करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

NDA को मिला ऐतिहासिक जनादेश

BIHAR CM: इस बार के विधानसभा चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया। बीजेपी 100 सीटों पर लड़ी और 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी।

जेडीयू ने भी 100 सीटों पर चुनाव लड़ा और 85 सीटों पर जीत हासिल की।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 29 में से 19 सीटें जीतीं। वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 4 सीटें मिलीं।

इतने बड़े जनादेश ने NDA को बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने का रास्ता दिया है, जिसका नेतृत्व एक बार फिर नितीश कुमार करने जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article