Saturday, February 14, 2026

मजहबी ने की प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका शव

मजहबी ने की प्रेमिका की हत्या: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में सेप्टिक टैंक से 33 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना ने न लोगों को झकझोर दिया बल्कि पुलिस महकमे को भी तुरंत सक्रिय कर दिया।

शुरुआती जांच में ही मामला साधारण मौत का नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का निकला, जिसने रिश्तों के नाम पर छिपे धोखे और अपराध की भयावह तस्वीर सामने रख दी।

सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी

मजहबी ने की प्रेमिका की हत्या: मृतका की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की रहने वाली अशर्फी उर्फ सिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात समीर नामक युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

तीन महीने पहले सिया अपना घर छोड़कर भोपाल आ गई और कमला नगर इलाके में समीर के साथ रहने लगी।

सिया को यह विश्वास था कि समीर उससे शादी करेगा और दोनों साथ जीवन बिताएंगे।

शादी बनी विवाद की जड़

जांच में सामने आया कि समीर पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। यह सच सिया को पता नहीं था।

जब धीरे-धीरे उसे शक हुआ और उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो दोनों के बीच लगातार झगड़े होने लगे।

पुलिस का कहना है कि इसी तनावपूर्ण माहौल में एक दिन विवाद इतना बढ़ गया कि समीर ने गुस्से में आकर सिया का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार ने शव को लगाया ठिकाने

हत्या के बाद आरोपी घबरा गया और उसने अपने परिवार से मदद मांगी। आरोप है कि उसकी माँ, भाई और बहन ने मिलकर सबूत मिटाने की योजना बनाई।

उन्होंने शव को लोहे के बड़े बक्से में बंद किया और रात के अंधेरे में पास के खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।

इस पूरी साजिश में परिवार की सक्रिय भूमिका ने पुलिस को भी चौंका दिया है।

बच्चों की सूझबूझ से खुला राज

घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार 12 फरवरी 2026 की शाम पास में खेल रहे बच्चों ने बदबू की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची टीम ने टैंक की तलाशी ली तो लोहे का बक्सा मिला, जिसे बाहर निकालकर खोला गया।

अंदर सिया का शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।

आरोपी फरार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी समीर फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं।

वहीं उसकी माँ, भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले की कड़ियाँ अदालत में पेश की जाएंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article