Tuesday, March 10, 2026

Bangladesh Crime News: बांग्लादेश में हिंदू महिला से हैवानियत, रेप का वीडियो वायरल, इलाके में न्याय की मांग को लेकर मचा हड़कंप

Bangladesh Crime News: बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ बलात्कार किया गया।

घटना के वक्त महिला अपने पिता के घर में बच्चों के साथ रह रही थी। पीड़िता का पति विदेश (दुबई) में काम करता है।

दरवाजा ना खोलने पर आरोपी ने की जबरन घुसपैठ

Bangladesh Crime News: पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे आरोपी फज्र अली ने महिला से दरवाजा खोलने को कहा।

जब महिला ने इनकार किया, तो वह जबरन घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया।

इस दौरान महिला चीखती रही, लेकिन जब तक उसे मदद मिली उसके साथ बलात्कार हो चुका था।

अस्पताल पहुंची पीड़िता, आरोपी को पकड़ा लेकिन भाग निकला

Bangladesh Crime News: घटना की रात पड़ोसियों ने शोर सुनकर दरवाजा टूटा हुआ पाया और तुरंत मदद के लिए दौड़े।

लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसकी पिटाई की, लेकिन वह भागने में सफल हो गया।

स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वीडियो बनाकर किया गया वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

Bangladesh Crime News: इस वीभत्स घटना को शर्मनाक मोड़ तब मिला, जब कुछ लोगों ने पीड़िता की हालत में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने चार लोगों को वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी फज्र अली को ढाका के सईदाबाद इलाके से रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया, और अब सभी पांचों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

रथ यात्रा की तैयारियों के बीच घटी घटना, इलाके में तनाव

Bangladesh Crime News: घटना के दिन इलाके में रथ यात्रा की तैयारियां चल रही थीं। यह धार्मिक माहौल इस अपराध से बुरी तरह आहत हुआ है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है।

ढाका यूनिवर्सिटी में फूटा विरोध, छात्रों का मार्च

इस बर्बर कृत्य के विरोध में ढाका विश्वविद्यालय के जगन्नाथ हॉल के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने ‘मेरे सोनार बांग्ला में बलात्कारियों की कोई जगह नहीं’ जैसे नारों के साथ विरोध मार्च निकाला। सोशल मीडिया पर भी हजारों लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं।

क्या यह सिर्फ एक मामला है?

Bangladesh Crime News: यह कोई पहली घटना नहीं है। बांग्लादेश में हिंदू युवतियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों की लंबी लिस्ट है। अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को अक्सर निशाना बनाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article