Tuesday, March 3, 2026

Balochistan: पाकिस्तान में बड़ी बगावत, BLA का ऑपरेशन ‘नई सुबह’, बलूचिस्तान में 17 ठिकानों पर हमला

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में एक बार फिर बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLA) ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है।

मंगलवार (8 जुलाई 2025) देर रात हुए 17 हमलों ने पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा एजेंसियों की नींव हिला दी।

ये हमले खास तौर पर पंजगुर, सुरब, केच और खारन जिलों में किए गए, जिनमें कई सरकारी इमारतों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

Balochistan: ऑपरेशन ‘नई सुबह’, BLA की रणनीतिक वापसी

Balochistan: इस हमले की ज़िम्मेदारी खुद BLA ने ली है। संगठन के प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलूच ने इसे बलोच राष्ट्रीय मुक्ति युद्ध का अगला अध्याय बताया और ऑपरेशन को ‘नई सुबह’ का नाम दिया।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई मकरान तट से लेकर कोह-ए-सुलेमान पर्वतों तक फैली है, जो BLA की व्यापक रणनीति और अभियान शक्ति को दर्शाती है।

सुनियोजित हमला, सिर्फ़ सेना थी निशाने पर

Balochistan: प्रवक्ता ने दावा किया कि यह अभियान बहुत सावधानी से तैयार किया गया था ताकि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे।

इस हमले का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा बलों और उनके अड्डों को नुकसान पहुंचाना था।

उन्होंने यह भी कहा कि अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है और आगे की जानकारी समय पर साझा की जाएगी।

पाकिस्तान की बढ़ती मुश्किलें

Balochistan: इन हमलों ने पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बलूचिस्तान में वर्षों से संसाधनों की लूट और सैन्य अत्याचार को लेकर असंतोष पनप रहा है।

यही कारण है कि अलगाववादी संगठन समय-समय पर पाकिस्तानी सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोलते रहते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई और इंटरनेट शटडाउन

Balochistan: हमलों के बाद बुधवार सुबह से ही सुरक्षा बलों ने प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिए हैं।

खासकर केच और पंजगुर में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और संचार सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं।

यह स्थिति पाकिस्तान में उग्रवाद की नई लहर की ओर इशारा करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article