Thursday, February 12, 2026

अयोध्या बनी दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी: रामलला के दर्शन को अब तक 22 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

अयोध्या: राममंदिर के भव्य लोकार्पण के बाद अयोध्या में आस्था का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वर्ष अयोध्या ने एक नया इतिहास रच दिया है ।

अब तक 22 करोड़ श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए यहां पहुंच चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष के 16 करोड़ श्रद्धालुओं से लगभग 6 करोड़ अधिक है, जिससे अयोध्या ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।]

राममंदिर लोकार्पण के बाद बढ़ा आस्था का ज्वार

2024 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का लोकार्पण किया था, तभी से यहां श्रद्धालुओं की बाढ़ आनी शुरू हो गई थी।

देश के हर कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी हजारों श्रद्धालु हर माह अयोध्या पहुंच रहे हैं।

हनुमानगढ़ी, सरयू घाट और राममंदिर परिसर में रोजाना उमड़ने वाली भीड़ इस बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण है।

महज नौ महीनों में 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2025 के बीच अयोध्या में हर महीने औसतन दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए।

इन नौ महीनों में कुल 22.41 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंचे। यह आंकड़ा किसी भी धार्मिक स्थल के लिए विश्व रिकॉर्ड माना जा रहा है।

आर्थिक रूप से भी फलफूल रही अयोध्या

श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ का असर अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर भी स्पष्ट दिख रहा है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, होटल और भोजनालयों से मिलने वाली जीएसटी राजस्व में 161.03% की वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले नौ महीनों में 99.29 लाख रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ, जो 2024 की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

महाकुंभ बना धार्मिक पर्यटन का केंद्रबिंदु

इस वर्ष आयोजित महाकुंभ के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। महज 45 दिनों में करीब 3 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जिन्होंने सरयू नदी में स्नान कर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए।

इन दिनों में रोजाना लगभग 5 लाख श्रद्धालु राममंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचते रहे। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, केवल कुंभ अवधि में करीब 3,000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।

हर साल टूटता जा रहा है रिकॉर्ड

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

वर्षश्रद्धालुओं की संख्या
20211,57,43,790
20222,21,38,805
20235,75,70,896
202416,44,19,522
202522,41,96,805

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक बृजपाल सिंह का कहना है कि अयोध्या अब वैश्विक धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुकी है।

देश-विदेश की नामचीन हस्तियां यहां आकर रामलला के दर्शन कर रही हैं।

हर वर्ष रिकॉर्ड टूट रहा है और श्रद्धालुओं का यह प्रवाह आने वाले वर्षों में और भी बढ़ने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article