Assembly Election Bihar 2025: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए नीतीश सरकार कैबिनेट विस्तार की तयारी में जुट गयी है। खबरें है कि बजट सत्र से पहले बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सरकार नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दे सकती है। जिनके पास एक से ज्यादा विभाग है उनके विभाग कम किये जायेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को मंत्री छोड़ना पड़ सकता है ऐसी खबरें भी सामने आ रही है।
बिहार में इस ही साल नवंबर तक विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने हैं और नितीश सरकार अभी से चुनावों की तयारी में जुट गयी है। खबरें आ रही है कि बिहार में बजट सत्र से पहले ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। 6 से 7 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
Assembly Election Bihar 2025: माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों के पास कई विभाग है उनके विभाग काम किये जायेंगे। उनसे इन विभागों को लेकर नए मंत्रियों को दिया जायेगा। बिहार में ऐसे कई मंत्री कैबिनेट में हैं जिनके पास कई विभाग हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास तीन विभाग हैं। संतोष सुमन के पास भी तीन विभाग हैं। नीतीश मिश्रा, प्रेम कुमार और मंगल पांडेय सभी के पास 2 विभागों का जिम्मा है।
Table of Contents
दिलीप जैसवाल को छोड़ना पड़ सकता है मंत्री पद
Assembly Election Bihar 2025: वहीँ ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि बिहार से बीजेपी के प्रदशाध्यक्ष दिलीप जैसवाल को अपने पद छोड़ना पड़ सकता है क्यूंकि बीजेपी पार्टी में संविधान के तहत में “एक पार्टी, एक नेता” का सिद्धांत है। इसका मतलब ये एक कि एक नेता एक से ज्यादा पदों पर नहीं रह सकता है। जैसे जब सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बने थे तब उन्होनें प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।
मंत्रिमंडल विस्तार में साधेंगे जातिगत समीकरण
Assembly Election Bihar 2025: खबरें है कि कैबिनेट विस्तार में 2 अगाडी जाती के मंत्री हो सकते है। राजपूत और भूमिहार जाती से एक-एक मंत्री बनाये जा सकते है। वहीं अति पिछड़े वर्ग से दो मंत्री बनाये जा सकते है। साहू जाती से एक मंत्री बनना तय माना जा रहा है। पिछड़े समाज से एक मंत्री बनाया जा सकता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभी फिलहाल बिहार कैबिनेट में 30 मंत्री है जिनकी संख्या बढ़कर 36 हो सकती है। इनमें बीजेपी कोटे से 3-4, जेडीयू से 2-3 नए मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते है। चुनाव सर पर है इसलिए कैबिनेट में जाती समीकरण साधने का पूरा ध्यान रखा जायेगा।