Tuesday, February 24, 2026

Anil Arora Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर दी जान

Anil Arora Death: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता का आज निधन हो गया है। एक्ट्रेस के पिता ने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। बता दें कि वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

मलाइका से जुडी बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि मलाइका के पिता अनिल ने अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर अपनी जान देदी है। उन्होनें अपने बांद्रा वाले घर कि छठी मंजिल से कूदकर आत्हत्या की है। उन्होनें करीब आज सुबह 9 बजे सुसाइड किया है ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। इस खबर के सामने आने से मलाइका और उनके परिवारवाले काफी गहरे सदमे में है। मलाइका अपने पिता के सुसाइड की खबर सुनते ही मुंबई से पुणे के लिए रवाना हो गयी है।

खबरें हैं की अभी मलाइका के पिता का शव बाबा अस्पताल में है।अनिल ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इस बात का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

अरबाज़ पहुंचे मलाइका के घर

इस दुःख की घडी में मलाइका के एक्स हस्बैंड तुरंत मलाइका के घर पहुंच गए। अरबाज़ को मलाइका के घर के बहार पुलिस से कुछ बातचीत करते हुए देखा गया।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अभी जांच चल रही है। पुलिस की दी गयी जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर अपनी जान देदी। क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मौजोदड हैं। अभी फिलहाल पुलिस को मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि मलाइका के पिता कई दिनों से बीमार थे।

पिछले साल अस्पताल में भर्ती थे अनिल अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका के पिता पिछले साल ताबियार ज्यादा बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे। एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में उनकी मां के साथ देखा गया था। हालांकि उस दौरान ये पता नहीं चल पाया था कि उनके पिता को क्या बीमारी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article