Tuesday, March 10, 2026

Anant-Radhika Marriage Live Update: आज राधिका बनेंगी अनंत की दुल्हनिया, रॉयल शादी की हर चीज है बेहद खास

live

Anant-Radhika Marriage Live Update: आज राधिका बनेंगी अनंत की दुल्हनिया, रॉयल शादी की हर चीज है बेहद खास। अनंत अंबानी और राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के फंक्शन्स आज से तीन दिन तक चलेंगे। ये भारत के सबसे अमीर आदमी की शादी है, इसलिए इसमें देश-दुनिया से बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है। इस रॉयल शादी का हर इंतजाम बेहद खास है।

शादी में शामिल होने पहुंचे सिड-कियारा

बॉलीवुड का अम्बानी में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी दौरान अनंत राधिका के शादी में शामिल होने पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा।

8 बजे होगी अनंत राधिका की जयमाला

अनंत राधिका की शादी के कार्यक्रमों में मिलन समारोह की रस्म के बाद जयमाला होगी। इसके बाद लग्न, सात फेरे और फिर सिंदूर दान की रस्में होंगी। मीडिया में आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक जयमाला की रस्म रात 8 बजे होनी है।

Anant Ambani Wedding Guest: रैपर रेमा पहुंचे मुंबई

अनंत और राधिका की शादी में मेहमानों का आना लगा हुआ है। कई विदेशी मेहमान भी उनकी इस शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। मशहूर नाइजीरियाई रैपर और गायक-गीतकार रेमा भी अंबानी वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई आ गए हैं।

Rappper Jma

भारतीय थीम में सजेगा अनंत-राधिका का मंडप

अनंत-राधिका की शादी के लिए मुंबई में बांद्रा कुर्ला, स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर ‘को पूरी तरह से भारतीय थीम पर सजाया गया है। देश विदेश के मेहमानों को भारतीयता की सुंदरता दिखने के लिए, पूरे समारोह स्थल को भारतीयता के रंग में रंग दिया है। फिर चाहे वो मेहमानों का ड्रेस कोड हो, डेकोरेशन के लिए लगाए फूल पत्ती हों, संगीत हो या फिर पकवान, सभी पूरी तरह से भारतीय संस्कृति के हिसाब से रहने वाले हैं।

anant radhika mandap

जानें दोनों की जयमाला रस्म का समय

सूत्रों के मुताबिक अनंत-अंबानी आज दोपहर करीब 3 बजे बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेंगे। सबसे पहले साफा बंधाई की रस्म की जाएगी, फिर इस रस्म के बाद मिलन समारोह होगा। इसके बाद शादी की सभी रस्में चालू हो जाएंगी।

Anant Radhika

अम्बानी परिवार का काशी से है खास रिश्ता

बेटे की शादी से पहले नीता अंबानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने काशी के साथ अंबानी परिवार के खास रिश्ते का जिक्र किया है।

 

नीता अंबानी ने कहा है, ‘नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और खास नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली किसी भी शुभ काम से काशी आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम काशी पहुंचे’।

अंबानी परिवार ने की गृह शांति की पूजा

अनंत-राधिका की शादी से पहले गृह शांति पूजा रखी गयी थी। राधिका इस पूजा में साड़ी पहने दिखाई दी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। गृह शांति की ये पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

चारों ओर छा रही अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग तस्वीरें

तस्वीरों में दोनों की प्यारी सी ट्यूनिंग साफ छलक रही है। सोशल मीडिया पर इनकी ये खूबसूरत तसवीरें छायी हुयी है। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

पहुंचेगी बड़ी बड़ी हस्तियां

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस रॉयल शादी में लगभग सारा बॉलीवुड शामिल होगा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़ी हस्तियां इस शादी में पहुंचेगी।

शादी से पहले करवाई ख़ास पूजा

अम्बानी परिवार के फेरे हैं। उनकी शादी में सीधे फेरे हो जाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सात फेरे लेने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए गुरुवार को एंटीलिया जो की मबनी का घर है वहां एक खास पूजा रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे मौजूद रहे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा सिर्फ देश में नहीं पूरी दुनिया में है। सूत्रों के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होने वाली है।

आज अनंत की दुल्हनिया बनेंगी राधिका, रॉयल शादी की हर चीज है बेहद खास

अम्बानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंध जायेंगे और सदा के लिए एक-दूसरे के हो जायेंगे। देश-दुनिया से मेहमान रॉयल शादी में आने वाले हैं। जॉन सेना, प्रियंका चोपड़ा तो शादी के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। अनंत और राधिका की सगाई पिछले साल हुई थी। इसके बाद इस साल उनके दो प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए। आज उनकी शादी का शुभ दिन है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article