Friday, March 13, 2026

Ahemdabad Plane Crash: हादसे की असली वजह आई सामने, टेकऑफ के एक मिनट बाद गिरा प्लेन

Ahemdabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर अब सरकार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने जैसे ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी, वह केवल 650 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंच सकी।

इसके बाद अचानक विमान ने तेजी से ऊंचाई खोनी शुरू कर दी और महज एक मिनट के अंदर वह मेघानीनगर स्थित मेडिकल हॉस्टल परिसर पर जा गिरा।

पायलट ने भेजा था ‘मे डे’ कॉल

Ahemdabad Plane Crash: नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि हादसे से ठीक पहले दोपहर 1:39 बजे पायलट ने ATC को ‘मे डे’ कॉल भेजा था।

लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही प्लेन नीचे गिर गया, जिससे सैकड़ों जिंदगियों पर कहर टूट पड़ा।

उड़ान से पहले नहीं थी कोई तकनीकी खराबी

Ahemdabad Plane Crash: इस हादसे को और भी चौंकाने वाला बनाता है यह तथ्य कि इस फ्लाइट ने इससे पहले पेरिस-दिल्ली-अहमदाबाद की उड़ान बिना किसी तकनीकी रुकावट के पूरी की थी।

यानी टेकऑफ से पहले किसी तरह की खराबी नहीं पाई गई थी।

केंद्र सरकार ने बनाई जांच समिति

Ahemdabad Plane Crash: सरकार ने हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी है।

गृह सचिव की अध्यक्षता वाली इस समिति में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

यह समिति आगामी 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और विमानन सुरक्षा से जुड़े मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेगी।

ड्रीमलाइनर विमानों की हो रही जांच

Ahemdabad Plane Crash: DGCA के निर्देश पर एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच की जा रही है।

भारत में कुल 34 ड्रीमलाइनर हैं, जिनमें से 8 की जांच पूरी हो चुकी है। यह हादसा इसी श्रेणी के विमान में हुआ था।

जानमाल का भारी नुकसान

Ahemdabad Plane Crash: इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई।

केवल एक यात्री ही इस भयानक हादसे में जीवित बच पाया।

इसके अलावा मेडिकल हॉस्टल परिसर में भी 20 से ज्यादा लोग मारे गए, जहां यह विमान गिरा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article