- एपल को पीछे छोड़ माइक्रोसॉफ्ट बनी अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी।
- देश में NEET UG की परीक्षा आज होगी आयोजित। 500 शहरों में 22.7 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
- रूस की विक्ट्री डे परेड में मोदी के बाद राजनाथ सिंह का जाना भी रद्द, रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ होंगे शामिल।
- आज खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, 40 हजार लोग करेंगे आज दर्शन।
- यूपी में 500 साल में पहली बार बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी का मेला नहीं लगेगा।
- जयपुर में पं प्रदीप मिश्रा ने प्रशासनिक अव्यवस्था से कथा 3 दिन में ही की रद्द, बाद में माने। भजनलाल सरकार की किरकिरी।
- 24 कैरेट सोना 10 ग्राम का भाव पहुंचा 96,200, चांदी 1 किलो 96200 पर।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हराया, शेफर्ड के 14 गेंद में 53 रन।
- पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का X अकाउंट भारत में प्रतिबंधित
- भारतीय सेना को रूस से मिलीं 250 करोड़ रुपये से अधिक की नई एयर डिफेंस मिसाइलें
- पंजाब पुलिस ने पकड़े दो पाकिस्तानी जासूस, पाक को भेजते थे सेना की जानकारी
- दिल्ली पुलिस ने छह अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया, बिना वैध दस्तावेजों के रहने का आरोप
- भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने बुलाया नेशनल असेंबली का विशेष सत्र
- वाराणसी में 128 साल के शिवानंद बाबा का निधन, 2022 में पद्म श्री से हुए थे सम्मानित
- आज वायनाड जाएंगी सांसद प्रियंका गांधी, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
- तोप-गोले बनाने वाली भारत सरकार की फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला
- पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, J&K में एलओसी पर की गोलीबारी
- बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, पुजारियों ने की श्रीहरि की पूजा-अर्चना, 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर
- ओडिशाः कटक के खाननगर इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, तीन की मौत
- पाकिस्तान ने भारतीय जहाज़ों के लिए बंद किए अपने बंदरगाह
- NEET (UG) एग्जाम आज, देशभर में 5453 सेंटर्स बनाए गए
- पाकिस्तानी राजदूत की गीदड़भभकी, कहा- भारत ने हमला किया तो परमाणु हथियारों से जवाब देंगे
- पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
- प्रियंका गांधी वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर, देर रात कोझिकोड के करीपुर एयरपोर्ट पहुंचीं
- पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, पीएम मोदी देंगे वर्चुअल मेसेज
Today Highlights: आज की 25 बड़ी खबरें, 4 मई 2025

- Advertisement -