29 देश और 29 सम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी वैश्विक नेतृत्व क्षमता और कूटनीतिक प्रतिभा से न सिर्फ भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती प्रदान की है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें दुनिया के 29 सबसे प्रतिष्ठित विदेशी सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।
जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए एक रिकॉर्ड है। यही वजह है कि जब ओमान ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ ओमान” से नवाज़ा, तो उनका सम्मान पाने का क्रम 29 देशों तक पहुँच गया, जो की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताई जा रही है।
1. 29 देशों से सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री
29 देश और 29 सम्मान: ये सम्मान सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं हैं, बल्कि ये विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती कूटनीति, आर्थिक साझेदारी, रणनीतिक सहयोग और नेतृत्व को मान्यता देते हैं।
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी जी ने लगातार विश्व के कई देशों का दौरा किया और प्रत्येक सम्मान भारत तथा उस देश के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक रहा है।
2. इथियोपिया Great Honour Nishan of Ethiopia (2025)
पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “Great Honour Nishan of Ethiopia” से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन सहयोगों के लिए दिया गया जिन्होंने भारत–इथियोपिया संबंधों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।
3. ओमान First Class of the Order of Oman (2025)
हाल ही में ओमान के सर्वोच्च सम्मान “Order of Oman” से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान से उनकी कूटनीति और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मान्यता मिली।
4. नामीबिया Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis (2025)
नामीबिया ने भी मोदी जी को अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया, जो उनके नेतृत्व और अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को सराहता है।
5. ब्राज़ील Grand Collar of the National Order of the Southern Cross (2025)
ब्राज़ील ने भारत–ब्राज़ील रिश्तों को गहरा करने के लिए पीएम मोदी को यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया।
6. त्रिनिदाद और टोबैगो Order of the Republic (2025)
पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का शीर्ष सम्मान भी दिया गया, जो भारत–कैरेबियन देशों के रिश्तों को मजबूती देता है।
7. घाना Officer of the Order of the Star of Ghana (2025)
घाना ने भी अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मोदी जी को नवाज़ा, यह दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों और साझेदारी का प्रतीक है।
8. साइप्रस Grand Cross of the Order of Makarios III (2025)
साइप्रस ने “Order of Makarios III” देकर पीएम मोदी को सम्मानित किया, जो द्विपक्षीय संबंधों में ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जाता है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई प्रमुख देशों के सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त हुए हैं:
- रूस का Order of St. Andrew the Apostle (2019)
- फ्रांस की Grand Cross of the Legion of Honour (2023)
- मिस्र का Order of the Nile (2023)
- फिजी और पापुआ न्यू गिनी से सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- भूटान का Order of the Dragon King
- कुवैत, बारबाडोस, नाइजीरिया, गुयाना, डोमिनिका जैसे कई देशों से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान पीएम मोदी को मिले।
मिला वैश्विक मान्यता का संदेश
29 देश और 29 सम्मान: बता दें कि ये 29 सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक भूमिका, कूटनीतिक प्रभाव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं।
मोदी जी ने अपने नेतृत्व में कई मंचों पर शांति, विकास, पर्यावरण, व्यापार और सामाजिक कल्याण के लिए काम किया है और इन प्रयासों को दुनियाभर के देशों ने सराहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक मुकाम पर भारतवासियों को गर्व है, क्योंकि यह न सिर्फ भारत के लिए बल्कि विश्व स्तर पर भारत की सकारात्मक भूमिका के लिए एक उज्जवल संदेश है।

