Saturday, January 10, 2026

Zombie Fire: एक ऐसी आग जो कभी नहीं बुझती

Zombie Fire एक ऐसी आग है जो कभी बुझती नहीं है। आज हम इसके बारे में जानेंगे

Zombie Fire: जॉम्बी फायर एक रहस्यमान्यी और अनोखी आग है। इस आग को बुझाया नहीं जा सकता। ये एक तरह कि प्राकृतिक आग है जो कई सालों तक जलती ही रहती है। इसे बुझाना लगभग नुमुकिन है। ऐसे में आपके दिमाग भी ये बात आ रही होगी कि ये आग जलती कैसे है और आखिर इस आग में ऐसा क्या है जो ये कभी बुझती नहीं है।

कैसे चलती है जॉम्बी फायर?

जॉम्बी फायर, यानी जॉम्बी आग एक ऐसी आग है जो जमीन के अंदर या पेड़ों की जड़ों में धीमे-धीमे जलती रहती है। ये आग अक्सर गर्मियों के मौसम में जंगलों में लग आग के बाद सुलगती है। जब जमीन की आग बुझ जाती है, तो जमीन के अंदर या पेड़ों के कुछ हिस्सों में ये आग जलती रहती है। यही गर्म हिस्से में लगी आग जॉम्बी फायर कहलाती है।

क्या जॉम्बी फायर खतरनाक होती है?

जॉम्बी फायर जमीन के अंदर या पेड़ों की जड़ों में सुलगती हुई आग होती है, इसे देखा नहीं जा सकता। ये आग हवा में धुंआ जरूर उड़ाती हैं, लेकिन ये आग की लपटें नहीं होती है। इसलिए अक्सर लोग इसके खतरे से अनजान रहते हैं। ये आग धीरे-धीरे फैलती है, इसलिए इसको नियंत्रण में रख पाना मुश्किल होता है। कई बार तो ये आग सालों तक जलती ही रहती है। जॉम्बी फायर जंगलों को नष्ट कर देती हैं। ये मिट्टी की उर्वरता को कम करती है और कार्बन डाइऑक्साइड को बढ़ाती है। ये आग जलवायु परिवर्तन को भी बढ़ावा देती है।

कहां लगती है ये आग?

जॉम्बी फायर आमतौर पर उन एरियाज में होती है जहां जंगल की आग लगने का खतरा अधिक होता है। आर्कटिक क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग के कारण जंगल की आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जैसे कि आर्कटिक क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग के कारण जंगल की आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं बोरियल जंगल northern hemisphere में पाए जाते हैं। यहां भी जॉम्बी फायर की घटनाएं देखने को मिलती है। इसके अलावा दलदली इलाकों में भी ये आग लग सकती है।

इस आग से ऐसे बचा जा सकता है

जंगल में लगने वाली आग को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना और सुरक्षा के उपाय ढूंढ़ना आवश्यक है। वहीं जॉम्बी फायर की पहचान करने के लिए कुछ टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आजकल जॉम्बी फायर को बुझाने के लिए विशेष तकनीकों का इस्तेमाल किया किया जाने लगा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article