Friday, February 13, 2026

क्यों मनाया जाता है Teachers Day, क्या दे अपने शिक्षक को उपहार ?

टीचर्स डे हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी मनाई जाती है, जो भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। वे एक विद्वान, शिक्षक और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। उनके सभी छात्र उनके व्यक्तित्व के लिए उनका बहुत सम्मान करते थे। उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मानाने का सुझाव भी इन्होने ही दिया था, जब इनके कुछ स्टूडेंट्स इनका जन्मदिन मनाने के लिए उत्सुक थे।

कौन थे सर्वपल्ली राधाकृष्णन ?

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के थिरुथानी में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। यह एक उत्तम छात्र थे और मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज में फिलोसोफी की पढाई किया करते थे। इसके बाद उन्होंने कई यूनिवर्सिटीज में पढ़ाया है। यहाँ तक की वो आंध्र विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर भी नियुक्त किये गए थे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कुर्सी संभालने वाले पहले भारतीय थे। जिसके बाद वो 1952 में भारत के पहले उपराष्ट्रपति और साल 1962 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने। 1954 में इन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डॉ. राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया; जिसमे सोलह बारसाहित्य में नोबेल पुरस्कार के लिए और ग्यारह बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए।

टीचर्स डे पर दें यह खास तोफे

कल टीचर्स डे के मौके पर कई स्टूडेंट्स अपने पसंदीदा टीचर को कोई उपहार देना चाहते है जो सबसे अलग और खास हो। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे है की अपने गुरु को क्या तोफह दिया जाये तो आज हम आपको बताएँगे कुछ ऐसे आइडियाज देंगे जो आपका काम आसान कर देंगे।

हैंड मेड कार्ड्स– टीचर्स को देने के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होता है ग्रीटंग कार्ड्स, और अगर वो आप ने होने हाथो से बनाये हो तो उनका कोई मुकाबला ही नहीं है। उसके अंदर आप सब कुछ लिख सकते है जो आप उनसे कहना चाहते है। इस कार्ड के ज़रिये आप उन्हें बता सकते है की आप उनकी कितनी इज़्ज़त करते है और उनके गाइडेंस की वजह से आप के जीवन में क्या-क्या बदलाव आये है। आप इस कार्ड को अपनी पसंद से सजा सकते है।

कस्टमाइज्ड स्टेशनरी- आप उनको कस्टमाइज्ड स्टेशनरी गिफ्ट कर सकते है जैसे की कोई नोटबुक,पेन और स्टिकी नोट्स। इससे वो जब-जब इन चीज़ो का इस्तेमाल करेंगे उन्हें आप की याद आएगी।

किताबे– हर शिक्षक को आम तोर पर किताबे पहने का शौक होता ही है। ऐसे में आप अपने शिक्षक की पसंद के अनुसार उन्हें कोई किताब दे सकते है। फिर चाहे वो थ्रिलर हो, मोटिवेशनल हो या जनरल नॉलेज की भी हो सकती है।

प्लांट्स- एक छोटा सा पौधा एक बहुत ही यूनिक और अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है। यह दर्शायेगा की आप उनके स्वस्थ रहने की कामना करते है और इसके साथ ही यह उनके घर या क्लासरूम की शोभा भी बढ़ाएगा।

इन कुछ उपहारों से आप अपने टीचर के लिए इस दिन को खास बना सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article