Friday, February 13, 2026

Indonesia: पहले मुर्गी आयी या अंडा, नहीं दिया जवाब तो दोस्त ने चाकू से मारकर की हत्या

Indonesia: ये हमेशा से एक बड़ा सवाल रहा है कि पहले मुर्गी आयी या अंडा लेकिन ये सवाल किसी कि जान ले लेगा ये किसीने नहीं सोचा था।

पहले मुर्गी आयी या अंडा क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब। अगर नहीं पता तो पता कर लीजिये वरना कहीं आपका दोस्त भी आपको ना मार दे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्यूंकि इंडोनेशिया के साउथईस्ट सुलावेसी के मुना रीजेंसी में ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां दो दोस्तों के बीच इस सवाल को लेकर आपस में काफी बहस हुयी। बात इतनी बढ़ गयी की एक दोस्त ने दूसरे दोस्त बार 15 बार चाकू से वार किया जिससे वो मर गया।

यूके बेस्ड वेबसाइट इंडिपेंडेंट के मुताबिक दोनों दोस्त उस समय शराब के नशे में धुत थे। फिर उन्होनें इस बात पर जंग छेड़ दी पहले अंडा आया या मुर्गी। और ये बहस कब हिंसा में बदल गई पता ही नहीं चला और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मौत के घात उतार दिया।

Indonesia: शराब के नशे में धुत थे दोनों दोस्त

डीआर नाम केएक लड़के ने अपने दोस्त कादिर मार्कस को शराब पीने के लिए अपना घर बुलाया। जब दोनों दोस्त नशे में होते हैं, तो डीआर कादिर से ‘पहले मुर्गी या अंडा’ वाला सवाल पूछता है तो देर तक दोनों के बीच बहस हो जाती है। दोनों एक-दूसरे से सहमत नहीं थे। जब बहस बढ़ जाती है और माहौल बिगड़ने लगता है, तो मार्कस वहां से निकलने की कोशिश करता है। लेकिन डीआर के हत्थे चढ़ा उसका दोस्त कादिर आ जाता है और उसे 15 बार चाकू मारकर उसे जान से मार देता है।

पहले अंडा आया या मुर्गी जान लीजिये जवाब

इस खबर को सुनने के बाद आपके दिमाग में भी ये सवाल आया होगा कि पहले क्या आया तो चलिए आपको बताते हैं। ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, द टाइम्स के अनुसार, आधुनिक पक्षियों और सरीसृपों के शुरुआती पूर्वजों ने अंडे देने के बजाय जीवित युवाओं को जन्म दिया होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि हजारों साल पहले मुर्गा-मुर्गी ऐसे नहीं होते थे जैसे वो आज है। वे अंडे नहीं बल्कि पूर्ण विकसित बच्चों को जन्म देते हैं। इसके बाद इनमें लगातार बदलाव आता गया। पूर्ण विकसित बच्चा देने वाले मुर्गे-मुर्गियों में अंडा देने की क्षमता भी विकसित हो गई। इसे से साबित हो जाता है कि पहले अंडा नहीं बल्कि मुर्गा-मुर्गी आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article