Wednesday, February 25, 2026

Wayanad: लैंडस्लाइड एरिया को खाली कराने के लिए 4 साल पहले जारी हो गई थी सूचना, कांग्रेस ने क्यों नहीं ली सुध

Wayanad: केरल के वायनाड में भूस्खलन से अब तक लगभग 400 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग लापता हो गए है। Wayanad में हुए इस भीषड़ तबाही को लेकर बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन इसी के साथ ही साथ जारी है इस पर राजनीति।

Wayanad को लेकर 2020 में जारी किया गया था अलर्ट

लैंडस्लाइड की घटना से 7 दिन पहले जारी हुआ था अलर्ट

वहीं गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि लैंड स्लाइड की घटना से सात दिन पहले ही यहाँ भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके भी उस एरिया को खाली नहीं कराया गया। और नतीज़तन जहाँ 4 हजार घर थे अब मात्र 40 घर बचे और लगभग 400 लोगों ने अपनी जान गँवा दी। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि दोष किसका, सरकार का या वहां रहने वाले लोगों का या फिर उन राजनेताओं का जो इस हादसे पर सेल्फी और रील बना रहे है।

बता दें कि केरल के वायनाड में 30 जुलाई को भारी बारिश के बाद अचानक से भूस्खलन हुआ जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है और सैकड़ों लोग दबे हुए है। वायुसेना के कई हेलिकॉप्टर्स को रेस्क्यू के लिए भेजा गया है और एनडीआरएफ की 40 टीमों को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article