Friday, March 20, 2026

Vasudeo Taranath Kamath: पद्मश्री से सम्मानित श्री वासुदेव तारानाथ कामत, भारतीय चित्रकला के सजीव स्तंभ

Vasudeo Taranath Kamath: भारत सरकार ने 2025 में वासुदेव तारानाथ कामत को चित्रकला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उनके अतुलनीय योगदान, सांस्कृतिक संरक्षण और कला को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिया गया है।

जन्म और शिक्षा

Vasudeo Taranath Kamath: श्री वासुदेव तरणाथ कामत का जन्म 27 अप्रैल 1956 को कर्नाटक के कर्कला में हुआ।

उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट से “ड्रॉइंग एंड पेंटिंग” में जी.डी. आर्ट की डिग्री प्राप्त की और गोल्ड मेडल के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की।

बचपन से ही उन्हें चित्रकला में गहरी रुचि थी, विशेष रूप से जीवंत चित्रण (live portrait) में।

चित्रकला में महारत, जानें कुछ प्रमुख रचनायें

Vasudeo Taranath Kamath: श्री कामत को जीवन्त चित्र बनाने की अद्वितीय कला के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों श्रीमती प्रतिभा पाटिल और स्व. प्रणब मुखर्जी के प्रतिष्ठित पोर्ट्रेट बनाए हैं।

इसके अलावा, बालासाहेब ठाकरे, राम नाईक, विलासराव देशमुख, और भावरलाल जैन परिवार के भी पोर्ट्रेट उनके द्वारा चित्रित किए गए हैं।

उनके ऐतिहासिक और पौराणिक विषयों पर आधारित चित्रों में उनकी अनोखी शैली की झलक मिलती है।

धार्मिक और सांस्कृतिक योगदान

Vasudeo Taranath Kamath: उनकी चित्रकला ने धार्मिक स्थलों को भी सजाया है। उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के जीवन पर आधारित 100 से अधिक चित्रों की श्रृंखला, ग्लोबल विपश्यना पगोडा, मुंबई में भगवान बुद्ध के जीवन पर चित्र, दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, और अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए पैनल स्कल्पचर्स का निर्माण किया है।

इसके अलावा, उन्होंने जापान के नारा शहर के त्सुबोसाका डेरा मंदिर में भी बुद्ध के जीवन पर चित्र बनाए हैं। गांधी रिसर्च सेंटर, जलगांव के लिए महात्मा गांधी के जीवन पर पैनल पेंटिंग भी उनके द्वारा की गई हैं।

कला शिक्षा और प्रोत्साहन

श्री कामत पिछले दो दशकों से संस्कार भारती के माध्यम से नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने ‘Sketching and Drawing’, ‘Portraits’ और ‘My Paintings and My Thoughts’ जैसी पुस्तकें लिखी हैं।

2014 में उन्होंने Portrait Artist Group (Non-Profit Organisation) की स्थापना की, जो हर वर्ष युवाओं के लिए चित्रकला और मूर्तिकला प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। उन्होंने अब तक 25 से अधिक एकल प्रदर्शनियां और कई समूह प्रदर्शनियों में भाग लिया है।

पुरस्कार और सम्मान

श्री कामत को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

1977 – सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट का गोल्ड मेडल

1982 – बॉम्बे आर्ट सोसाइटी का गोल्ड मेडल

2006 – द ड्रेपर ग्रैंड प्राइज, Portrait Society of America

2019 – 60वीं राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार

2021 – मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित कालिदास सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article