Sunday, March 15, 2026

“वड़ा पाव गर्ल”: ठेला छोड़ Big Boss Ott 3 पहुंची, हुईं ट्रोल

“वड़ा पाव गर्ल”: आप सब ही ने हाल ही में दल्ली की “वड़ा पाव गर्ल” के बारे में बहुत सुना और देखा होगा। आजकल ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही वड़ा पाव गर्ल अब एक reality show Big Boss Ott 3 का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस बार का ये सीजन अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। इस वड़ा पाव गर्ल का नाम चन्द्रिका गेरा दीक्षित है। जब से इनके बिग बॉस में आने के खबर सामने आयी है तबसे चन्द्रिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

चन्द्रिका को कोई इस नाम से जाने या नहीं लेकिन दिल्ली की “वड़ा पाव गर्ल” के नाम से इन्हें देश का बच्चा-बच्चा जानता है। ये सोशल मीडिया के फेमस चेहरों में से एक है। लोग इन्हें पसंद का तो पता नहीं लेकिन ट्रोल बहुत करते हैं। अब publicity पॉजिटिव हो या नेगेटिव वो पब्लिसिटी होती है। आज उनके इसी फेम ने उन्हें एक रियलिटी शो का हिस्सा बना दिया है।

वड़ा पाव गर्ल कब आयी थी चर्चा में

वड़ा पाव गर्ल फेमस तब हुईं थी जब उन्होनें अपनी दुकान के सामने भंडारा लगवाया था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर वायरल होती ही चली गयी। चन्द्रिका के एक वड़ा पाव के ठेले आज उन्हें वो मुकाम दिला दिया जिसके लिए लोग सालों तक महनत करते हैं।

चन्द्रिका गेरा दीक्षित हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी थी। जिसके बाद अनुमान लगाए जा रहे थे की वो Big Boss Ott 3 में नजर आ सकती हैं। जियो सिनेमा के सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब लोगों का शक सच साबित हो गया है, जिसको लेकर अब चन्द्रिका को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

कब से स्टार्ट होगा ये Big Boss Ott 3

हाल ही में जियो ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जो कि बुलर है, जिसमें एक लड़की ठेला लगाए खड़ी है और उसके आस-पास काफी भीड़ नजर आ रही है। जिसका कैप्शन लिखा है कि, ‘#BiggBossOTT3 का पहला contestant कौन है? इस #TeekhiMirchi की झलक पाने के लिए #JioCinemaPremium पर जाएं’। शो 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो पर ऑन एयर होने जा रहा है। शो का प्रोमो भी सामने आया जिसमें चन्द्रिका, उनका ठेला और कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

प्रोमो के बाद से आयी ट्रॉल्स के निशाने पर 

प्रोमो के सामने आने के बाद से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गयी। यूजर्स का कहना है कि उन्हें लाने का मेकर्स का ये फैसला ठीक नहीं था। एक ने लिखा- ‘बिग बॉस आये दिन अपना ने अपना स्टैन्डर्ड गिराता जा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि बस यही बची थी, लाने के लिए। एक ने लिखा कि ‘इसने इसलिए ही तो इतना हंगामा किया था। कुछ ने लिखा कि अब ये यहां भी सबको वड़ा पाव ही खिलाएगी। ऐसे ही ना जाने कितने ट्रोल्स का सामना चन्द्रिका को करना पड़ रहा है।

कई बड़ी लोगों के साथ कर चुकी collab

जैसे ही चन्द्रिका फेमस हुईं, उन्होनें इंस्टाग्राम के कई बड़े influencers के साथ collab किया है और इस से वो और ज्यादा फेमस होने लगी। वहीं कुछ कंपीटीटर्स ने चंद्रिका के ठेले के आस-पास ठेले लगाना शुरू कर दिया था। चंद्रिका को ‘फोर्ड मस्टैंग’ चलाते हुए देखा गया जिसकी कीमत 76 लाख रुपये है। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि ‘कुछ बड़ा’ होने वाला है।

ये भी पढ़ें: UP News: 2 को MLC, 20 लाख को PM आवास, फिर भी पसमांदा मुस्लिमों ने BJP से की बेवफाई!

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article