Monday, April 6, 2026

Uttar Pradesh: साइबर ठगों की कॉल से मां को आया हार्ट अटैक

Uttar Pradesh: आगरा के शाह गंज में साइबर फ्रॉड का एक और मामला सामने आया है। एक महिला को व्हाट्सएप्प पर कॉल आया जिसमें खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए ठग ने कहा कि “आपकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गयी है, मामला रफा-दफा करना चाहती हैं तो 15 मिनट के अंदर एक लाख रुपये भेजो, अगर नहीं भेजे तो हम आपकी बेटी कि ये वीडियो वायरल कर देंगे।”

महिला घबराई, हुई मौत

आगरा के शाहगंज में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां टीचर मालती वर्मा को वॉट्सऐप पर कॉल कर ठगों ने उनकी बेटी के सेक्स रैकेट में फंसे होने की झूठी जानकारी दी। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और मामले को रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की।मालती को इस फेक कॉल के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया। इस धमकी भरे कॉल से वो डर गयी।

घबराहट में मालती ने अपने बेटे दीपांशु से तुरंत पैसे भेजने को कहा। दीपांशु को कॉल पर शक हुआ और उसने अपनी मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मालती जी सदमे में चली गईं और उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उनको हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गयी।

क्या है डिजिटल अरेस्ट

बता दें कि डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम का एक नया तरीका है जहां ठग खुद को सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश करते है। साथ ही उनको मेंटली टार्चर भी किया जाता है। ऐसे फ्रॉड्स से सावधान रहे और जब आपके साथ ऐसी कोई घंटना हो तुरत नजदीकी पुलिस स्टेशन से कांटेक्ट करें। या फिर 1930 पर कॉल करके तुरंत जानकारी दें। आप साइबर क्राइम की वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article