Friday, February 6, 2026

Uttar Pradesh: सीएम योगी की तारीफ पर सपा विधायक पूजा पाल को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है।

समाजवादी पार्टी ने अपनी ही विधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर कर दिया।

वजह रही उनकी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलेआम तारीफ करना।

Uttar Pradesh: पूजा पाल ने कहा कि उनके पति, पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के बाद वर्षों तक न्याय की उम्मीद टूट चुकी थी, लेकिन योगी सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति ने माफिया अतीक अहमद जैसे अपराधियों का अंत कर उन्हें इंसाफ दिलाया।

इस उपलब्धि के लिए उन्होंने मंच से सीएम का आभार व्यक्त किया।

विपक्ष में सराहना करना “गुनाह”

Uttar Pradesh: राजनीतिक गलियारों में यह घटना विपक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

आज के माहौल में विपक्ष में होने का मतलब है कि सरकार के अच्छे कामों को भी नज़रअंदाज़ करना या उन पर सवाल उठाना।

पूजा पाल शायद सपा की इस अनकही नीति को भूल गईं।

उनके बयान से पार्टी नेतृत्व असहज हो गया और “गंभीर अनुशासनहीनता” का हवाला देकर उनका निष्कासन कर दिया।

माफिया विरोध बनाम माफिया संरक्षण की तस्वीर

Uttar Pradesh: यह विवाद केवल एक विधायक की राय तक सीमित नहीं है, बल्कि यूपी की राजनीति में माफिया विरोध और माफिया संरक्षण की असल तस्वीर दिखाता है।

योगी सरकार अपराध और माफिया नेटवर्क के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष के भीतर इस पर चुप्पी साधी जा रही है, मानो सरकार का कोई भी अच्छा कदम उनकी नजरों में सही नहीं ठहरता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article