Monday, December 1, 2025

Uttar Pradesh: बहराइच में हिन्दुओं पर विशेष समुदाय ने की 20 राउंड फायरिंग, जानें क्या है पूरा मामला

Uttar Pradesh: महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा विसर्जन के दौरान 13 अक्टूबर को हिन्दुओं पर हमले का एक और मामला सामना आया है। विशेष समुदाय ने खुले आम 20 राउंड फायरिंग की जिसमें एक युवक की जान चली गयी और दर्जन भर से भी ज्यादा लोग घायल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच में हुई इस घटना के बाद से हिन्दुओं में आक्रोश फ़ैल गया और उन्होनें सड़क पर तोड़फोड़ और आगजनी की। जब हालत काबू नहीं हुए तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ल को लापरवाही बरतने के कारण ससपेंड कर दिता गया है। अब इस मामले के डोर खुद सीएम योगी ने अपने हाथ में लेली है।

क्यों हुआ दो समुदायों के बीच विवाद

Uttar Pradesh: ख़बरों की मानें तो डीजे बजाने के कारण दो समुदायों के बीच में झड़प हो गयी। देखते ही देखते ये झड़प हिंसा में बदल गयी। कुछ लोगों ने छत पर से ही पथराव शुरू कर दिया और जब हिन्दुओं ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी और 15 से ज्यादा लोग घायल है। फ़िलहाल अभी घायल लोग अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक युवक हरा झंडा फाड़कर भगवा रंग का झंडा लगा रहा है और उस दुकान पर पथराव कर रहा है। कहा जा रहा कि जिस युवक ने झंडा लगाया उस ही युवक की इस हमले में मौत हुई है। युवक का नाम रामगोपाल मिश्रा बताया जा रहा है।

माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी- सीएम योगी

इस घटना को लेकर यूपी के सीएम एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में उनका बयान सामने आया जिसमें उन्होनें कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन पर सख्त से सख्त एक्शन लिया जायेगा। उन्होनें अधिकारीयों को उपद्रव करने वालों की पहचान कर उन पर सख्त एक्शन लेने के आदेश जारी किये हैं।

- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article