Thursday, June 12, 2025

US News: लॉस एंजिल्स में हिंसा, आगजनी जारी, प्रदर्शनकारियों ने लूटा एप्पल स्टोर, कर्फ्यू लागू

US News: अमेरिका का शहर लॉस एंजिल्स खतरनाक अराजकता से गुजर रहा है। शहर में हिंसा, आगजनी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने एप्पल के शो रूम को लूट लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कई जगहों पर आगजनी हुई है और लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हैं। शहर में हिंसा को देखते हुए मेयर कैरेन बास ने लॉस एंजिल्स के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है।  

मेयर कैरेन बास ने बताया कि कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और कई दिनों तक लागू रह सकता है।

मेयर कैरेन बास ने कहा कि कर्फ्यू इलाके में रहने वाले लोगों और काम करने वाले लोगों पर लागू नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार रात को वहां नकाब पहने बदमाशों ने एक एप्पल स्टोर को लूट लिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कई नकाबपोश लोग एप्पल स्टोर में घुसकर गैजेट लूटते हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस के आते ही कई लोग स्टोर से भागते हुए दिखाई दिए।

2000 और गार्ड्स, 700 मरीन्स तैनाती की आदेश

लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बास ने एक पोस्ट में हिंसा की निंदा करते हुए लिखा, “मैं स्पष्ट कर दूं, डाउनटाउन में तोड़फोड़ करने वाले या दुकानों को लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को हमारे अप्रवासी समुदायों की परवाह नहीं है।” “आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने लॉस एंजिल्स में कई कारों में आग लगा दी थी। शहर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में 2000 और नेशनल गार्ड्स और 700 मरीन्स की तैनाती की आदेश दे दिए हैं।

यहां 2000 नेशनल गार्ड्स पहले से ही तैनात हैं। इसके बाद इस शहर में सैनिकों की संख्या और भी बढ़ने वाली है।

यह है लॉस एंजिल्स में हिंसा का कारण

अवैध प्रवासियों के खिलाफ काम कर रही अमेरिकी एजेंसी आईसीई ने कहा उसने एक जगह से  40 से अधिक संदिग्ध अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आईसीई डेटा का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को ग्रेटर एल।ए। क्षेत्र में आईसीई और दूसरी एजेंसियों ने 77 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसे लेकर लॉस एंजिल्स पिछले चार दिनों से प्रदर्शन और हिंसा की चपेट में है। यह हिंसक प्रदर्शन यहां ट्रंप प्रशासन की ओर से अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी शुरू किए जाने के खिलाफ हो रही है।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article