Friday, February 13, 2026

UP News: जरीना को भाया सनातन, योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर छोड़ा इस्लाम; बनी साजन की अर्धांगिनी

Uttar Pradesh News: मजहब विशेष के लोगों की ओर से चल रहे लव जिहाद के बीच उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक घर वापसी की खबर सामने आई है। जहां एक मुस्लिम युवती ने अपनी मर्जी से इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया।

हिंदू प्रेमी साजन कुमार के साथ सात फेरे लिए। युवती ने घर वापसी के बाद अपना नाम जरीना से बदलकर ‘रीना’ रख लिया है। खास बात यह रही कि यह विवाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर हुआ।

जिसे युवती ने जानबूझकर इस खास दिन के रूप में चुना। यह विवाह गंगा दशमी पर गुरुवार (5 जून 2025) को सम्पन्न हुआ है।

इस्लाम त्याग जरीना ने साजन को चुना सजना

मामला मंझनपुर थाना का है। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर गांव की रहने वाली जरीना नामक युवती लंबे समय से कौशांबी के मंझनपुर कस्बे के रहने वाले साजन कुमार से प्रेम करती थी।

जरीना ने खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित बताते हुए इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म स्वीकार किया। घर वापसी के बाद युवती ने अपना नया नाम ‘रीना’ रखा और साजन कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए।

दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लिए फेरे

विवाह समारोह का आयोजन दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रीना और साजन ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया और भगवान को साक्षी मानकर विवाह के सात वचन निभाने का संकल्प लिया।

रीना ने कहा कि यह दिन उसकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि उसने अपने प्रेमी से विवाह किया और साथ ही अपने विश्वास और जीवन का मार्ग भी बदला।

सनातन धर्म अपनाया जरीना बनी रीना

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जिला सहमंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने जानकारी दी कि रीना (पूर्व में जरीना) ने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि युवती किसी प्रकार के दबाव या लालच में नहीं थी, बल्कि उसने अपनी आस्था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर सनातन धर्म को अपनाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article