Tuesday, March 24, 2026

Unusual Sweat Smell: बदबूदार पसीना? सिर्फ गंदगी नहीं, हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत

Unusual Sweat Smell: पसीना आना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है जो तापमान को नियंत्रित करता है, लेकिन जब इसकी गंध तेज, अजीब या असहनीय हो, तो यह केवल हाइजीन की समस्या नहीं होती।

एक्सपर्ट्स की मानें तो, पसीने की दुर्गंध कई बार शरीर के अंदर चल रही गंभीर बीमारियों का संकेत होती है, जिसे सिर्फ डियो या साबुन से नहीं छुपाया जा सकता। इसकी असली वजह का इलाज करना जरूरी है।

जानें कौन-सी बीमारियों की तरफ इशारा करता है बदबूदार पसीना

Unusual Sweat Smell: डायबिटीज: अगर पसीने से मीठी या फल जैसी गंध आती है, तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। इसे ‘किटोन ब्रीथ’ कहते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की कमी के कारण होती है।

किडनी या लिवर की खराबी: पसीने से अमोनिया या पेशाब जैसी गंध आना इस बात का संकेत है कि शरीर अपशिष्ट को सही तरह से बाहर नहीं निकाल पा रहा।

थायरॉइड और हार्मोनल बदलाव: हाइपरथायरॉइडिज़्म जैसी स्थितियों में पसीना अधिक आता है और उसकी गंध भी असहनीय हो सकती है।

फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण: स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया जब पसीने से रिएक्ट करते हैं, तो बदबूदार गंध पैदा होती है।

Unusual Sweat Smell: यह लंबे समय तक बनी रहे तो स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

बदबूदार पसीने से कैसे बचें? अपनाएं ये जरूरी उपाय

  • Unusual Sweat Smell: हर दिन नियमित रूप से स्नान करें और शरीर को स्वच्छ रखें
  • संतुलित आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • डियो या परफ्यूम से सिर्फ गंध ना छुपाएं, असली वजह जानें
  • पसीने की गंध में बदलाव नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article