Wednesday, February 11, 2026

Union Budget App: यहाँ से पाए बजट से जुडी सारी जानकारी

Union Budget App: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट संसद में पेश करेंगी। बजट गरीब से लेकर आमिर तक सभी की जिंदगी पर असर डालता है। ऐसे में अगर आप भी आम बजट से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं तो सरकार की आधिकारिक ऐप Union Budget App से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सरकारी ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके आप बजट 2024 से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

nirmaaalaa

Union Budget App पर मिलेगी सारी डिटेल्स

यूनियन बजट ऐप एक सरकारी ऐप है जिसमें बजट से संबंधित सभी जानकारियां PDF फॉर्मेट में मिलती है। इस ऐप से आप बजट की हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इस ऐप पर आपको फरवरी में पेश हुए अंतरिम बजट की भी जानकारी मिल जाएगी। इस ऐप पर आप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओ में बजट के बारे में जान सकते है और दस्तावेज डाउनलोड करके भी पढ़ सकते हैं।

यहाँ से करे Union Budget App डाउनलोड

यूनियन बजट ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉगिन करना होगा ।
फिर दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए आपको विकल्प दिखेगा।
आगे आपको डाउनलोड का ऐरो चिन्ह दिखेगा। जिसपे क्लिक करके आप बजट डॉक्यूमेंट को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

निर्मला सीतारमण बनाएगी नया रिकॉर्ड

मंगलवार 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सातवीं बार संसद में बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी। इससे पहले सिर्फ मोरारजी देसाई के नाम लगातार छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर 10 बार देश का बजट पेश किया है जिसमें से 6 बार लगातार बजट प्रस्तुत किए हैं।

Untitled design 1 1

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के आदेश पर लगायी रोक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article