Sunday, March 22, 2026

Trump Imposes Double Tarrif On India: भारत पर डबल मार! चीन-पाकिस्तान को रियायत, भारत पर ट्रंप की टैरिफ की तलवार

Trump Imposes Double Tarrif On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ाते हुए 50% टैरिफ लगा दिया है।

यह वही दर है जो ब्राज़ील पर भी लागू की गई है, जबकि पहले भारत पर सिर्फ 25% टैरिफ था।

इस बढ़ोतरी से भारत सीधे तौर पर अमेरिका के उच्चतम टैरिफ वाले देशों की लिस्ट में आ गया है। जहां ब्राज़ील पहले से मौजूद था।

चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश पर क्यों मेहरबान ट्रंप?

Trump Imposes Double Tarrif On India: आश्चर्यजनक रूप से, ट्रंप ने चीन पर केवल 30% टैरिफ लगाया है।

यानी भारत से 20% कम। जबकि दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर लंबे समय से चर्चा में है।

Trump Imposes Double Tarrif On India: इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि पाकिस्तान पर सिर्फ 19% और बांग्लादेश पर 20% टैरिफ लगाया गया है।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका की दूसरी यात्रा पर हैं, और यह साफ दिख रहा है कि अमेरिका-पाक रिश्ते फिर से गर्मजोशी की ओर बढ़ रहे हैं।

वहीं भारत को लेकर ट्रंप प्रशासन का सख्त रुख, खासकर रूस के साथ उसके व्यापारिक रिश्तों को लेकर, अब एक खुला संदेश बन गया है।

रूस से रिश्ते बने अमेरिका-भारत तनाव की जड़?

Trump Imposes Double Tarrif On India: भारत, रूस से सस्ती दर पर कच्चा तेल खरीद रहा है, जो ट्रंप को खटक रहा है।

ट्रंप कई बार यह कह चुके हैं कि रूस अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा युद्ध में झोंक रहा है, और ऐसे में भारत द्वारा उससे व्यापार करना अमेरिका की नीति के खिलाफ है।

यही वजह मानी जा रही है कि टैरिफ का हथियार भारत पर चला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article