Wednesday, January 28, 2026

Porn Star Hush Money Case : पोर्न स्टार केस हश में ट्रम्प 34 आरोपों में दोषी करार, अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार

Porn Star Hush Money Case : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोर्ट ने 34 आरोपों में दोषी करार किया है।हालांकि उनके एक और कार्यकाल के लिए उन्हें चुनाव प्रचार करने से नहीं रोका गया है। अमेरिका की पॉलिटिक्स में ये काफी महत्त्वपूर्ण क्षण है क्योंकि इस खुलासे के बाद अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी President पर आपराधिक केस चलाया गया है।

Trump

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को गुरुवार यानि 30 मई को 34 आरोपों में दोषी पाया गया। इस खुलासे के बाद ऐसा करने वाले वो पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति चुनावों के बीच न्यूयोर्क में लगभग 6 हफ्तों तक चली कोर्ट hearings के बाद उन्हें कुल 34 आरोपों में दोषी करार कर दिया गया है। बता दें कि ट्रम्प के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने और डाक्यूमेंट्स के साथ छेड़छाड़ के केस चल रहे थे। ये मामले 2016 में उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने से पहले के हैं। खबरों के मुताबिक इन 6 हफ्तों में कोर्ट ने लगभग 22 गवाहों को सुना जिनमे खुद स्टॉर्मी डेनियल्स भी शामिल थी जिसमें उन्होंने कहा कि 2006 में ट्रम्प के साथ उनका शारीरिक संबंध थे। ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया से विवाहित थे लेकिन ट्रम्प ने डेनियल्स के साथ कभी भी संबंध बनाने से इनकार नहीं किया। लेकिन अभी ट्रम्प कि सजा तय नहीं की गयी है उन्हें क्या सजा मिलेगी इस पर अगली सुनवाई 11 जुलाई को की जाएगी।

Porn Star Hush Money Case: ट्रम्प ने फैसले पर जताया ऐतराज किया इंकार

ट्रम्प ने इन सभी आरोपों को मानने से इंकार कर दिया है।उनके मुताबिक इस ट्रॉयल में उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और जज भ्रष्टाचारी है। ट्रम्प ने अदालत से बहार निकलने के बाद इस पर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्होनें कुछ गलत नहीं किया वो एक निर्दोष व्यक्ति है। दोषी साबित होने के बाद भी उन्होनें अपनी बेगुनाही पर जोर दिया और आने वाले चुनाव के नतीजों को जनता की राय का सही मापदंड बताया।

खबरों के मुताबिक जब न्यूयोर्क जूरी ये फैसल सुना रही थी तब कोर्ट में माहौल काफी संजीदा था, और फैसला सुन ने के बाद ट्रम्प ने अपनी आंखें बंद कर ली और ना में सर हिलाया। ट्रम्प के दोषी पाए जाने का फैसला 2 मिनट तक सुनाया गया।

Porn Star Hush Money Case: ट्रम्प अपनी सजा के विरुद्ध कर सकते हैं अपील

हो सकता है ट्रम्प इस फैसले के विरुद्ध अपील भी करें और इस फैसले के खिलाफ किसी ऐसी अदालत में पहुंच जाए जो उनके पक्ष में हो ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले कई सालों से ट्रम्प लगातार ऐसा करते आ रहे हैं।

ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने के कुछ ही समय बाद उनके ने मर्चेन से अनुरोध किया कि उन्हें आरोपों से बरी कर दिया जाए। न्यायाधीश ने प्रोफॉर्मा अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article